Achira News Logo
Achira News

उत्तराखंड 1 अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू करेगा

Amar Ujala
उत्तराखंड 1 अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू करेगा
Full News
Share:

विस्तारवॉट्सऐप चैनल फॉलो करेंउत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे।भारतीय वन सर्वेक्षण सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंकार्यक्रम में राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग के उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख केदार नाथ वर्मा ने बताया कि देश में पहली बार राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण कराया जा रहा है। शिविर में भारतीय सांख्यिकी सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों को सर्वेक्षण प्रणाली, डाटा संग्रहण व सत्यापन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।विज्ञापनविज्ञापनये Snowfall: बदरीनाथ धाम में दो फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी, 25 मार्च तक के लिए जानें मौसम की भविष्यवाणीविशेषज्ञों ने बताया कि चयनित परिवारों के घर-घर जाकर वेतन, कृषि व्यवसाय, मजदूरी व अन्य स्रोतों से होने वाली आय की जानकारी एकत्रित की जाएगी। सर्वेक्षण विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगा। कार्यक्रम में उप निदेशक नीतीश कुमार, सहायक निदेशक संजय रतूड़ी, योगेश कुमार, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी पुष्कर सिंह बिष्ट, अभिषेक सिंघल, अनिमेश मयंक, श्वेता शर्मा व कुलदीप सिंह ने जानकारी दी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

उत्तराखंड 1 अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू करेगा | Achira News