Achira News Logo
Achira News

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ ने तबाही मचाई

Dainik Bhaskar
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ ने तबाही मचाई
Full News
Share:

उत्तराखंड में लगातार बारिश से अलकनंदा, मंदाकिनी, भगीरथी समेत छह नदियां खतरे के स्तर पर बह रही हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश में घाट और मंदिर डूब गए हैं। देहरादून, चमोली, बागेश्वर में स्कूल बंद हैं। राज्य की 132 सड़कें और बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से नदियां भी उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया। बलिया में सरयू नदी में तीन मकान समा गए। पिछले एक सप्ताह में अब तक 27 घर नदी में समा चुके हैं। वाराणसी में गंगा उफान पर है। 40 से 50 छोटे मंदिरों में बाढ़ का पानी घुस गया, जबकि रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधे से ज्यादा डूब चुका है। दिल्ली-NCR में गुरुवार को तेज बारिश हुई। जलभराव के कारण दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर समेत कई सड़कों पर जाम लग गया। द्वारका सेक्टर-25 में तेज बारिश के दौरान एक युवक खुले नाले में गिरकर तेज बहाव में बह गया। 7 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। मध्य प्रदेश के 55 में से 48 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। यहां मानसून में अब तक औसत से 46% तक कम बारिश हुई है। ऐसे में न सिर्फ डैम-तालाब खाली हैं बल्कि फसलों पर भी असर पड़ रहा है। जबलपुर में धान के खेतों में दरारें पड़ गई हैं तो उज्जैन संभाग में सोयाबीन की फसल में इल्ली का असर है। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों के लिए बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बक्सर समेत 5 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया। राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जयपुर में देर रात शुरू हुआ बारिश को दौर आज सुबह भी जारी है। भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर में 8 इंच तक बरसात दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में मानसून धीमा पड़ा है। राज्य के 9 जिलों में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं तीन जिलों में नॉर्मल से दोगुणा ज्यादा बादल बरसे है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि 8 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता और इसका दायरा धीरे-धीरे कम होने के आसार हैं। उत्तराखंड के कई जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, 10 जिलों की 132 सड़कें बंद हैं। उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से 4-5 होटलों की पहली मंजिल तक पानी भर गया। 20+ राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट है। 19 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Bhaskar

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.