Achira News Logo
Achira News

उत्तराखंड का मौसमः अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने की उम्मीद

Dainik Jagran•
उत्तराखंड का मौसमः अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने की उम्मीद
Full News
Share:

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में तो मौसम शुष्क हैं। सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को देहरादून और हल्द्वानी में दिन में मौसम साफ और धूप वाला है। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों तथा चारों धामों (केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री) में सुबह का तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। दीपावली में भी मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। आने वाले सप्ताह में मौसम साफ रहने की संभावना है। जीबी पंत विवि रुद्रपुर में मौसम विभाग के प्रभारी डा. एएस नैन ने बताया कि गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। बुधवार को सुबह हवा में नमी 90 प्रतिशत और दोपहर बाद 43 प्रतिशत आंकी गई। दीपावली तक बदल जाएगा झारखंड में मौसम का मिजाज, रांची में अगले पांच दिनों में गिरेगा तापमान; ठंड बढ़ेगी सुबह धुंध, दोपहर धूप के साथ रात में ठंडक... यूपी के अलीगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.