Achira News Logo
Achira News

उत्तराखंड में छिटपुट बारिश, अधिकांश जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

Dainik Jagran
उत्तराखंड में छिटपुट बारिश, अधिकांश जिलों में सामान्य से अधिक बारिश
Full News
Share:

पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में झमाझम बारिश हुई। बारिश के आंकड़ों के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा हरिद्वार जिले में 65.8 मिमी रिकार्ड की गई, जो सामान्य 18.6 मिमी की तुलना में 254 प्रतिशत अधिक है। राजधानी देहरादून में भी बीते 24 घंटों के दौरान 41.9 मिमी वर्षा हुई, जबकि यहां सामान्य वर्षा 20.4 मिमी मानी जाती है। इस तरह देहरादून में सामान्य से 106 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। रुद्रप्रयाग में 42.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 114 प्रतिशत अधिक है। बागेश्वर में 37.2 मिमी और चमोली में 37.1 मिमी बारिश हुई, जहां सामान्य वर्षा की तुलना में क्रमशः 432 और 480 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकार्ड की गई। टिहरी में 32.3 मिमी, नैनीताल में 31.8 मिमी, उत्तरकाशी में 25.7 मिमी तथा पौड़ी में 25 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सभी जिलों में सामान्य से अधिक रही। वहीं अल्मोड़ा में 7.9 मिमी तथा पिथौरागढ़ में 16.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इन दोनों जिलों में बारिश सामान्य के आसपास रही। दूसरी ओर चंपावत और ऊधम सिंह नगर ऐसे जिले रहे, जहां सामान्य से कम वर्षा रिकार्ड की गई। पिथौरागढ़: 12 घंटे बाद खुला कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग, अभी भी मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा उत्तराखंड में अगले तीन घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले सात दिन नहीं रुकेगा बौछारों का दौर उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, देहरादून में नदियां उफान पर, आज भी ऑरेंज अलर्ट देहरादून में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, CM धामी ने ली सचिव आपदा प्रबंधन से रिपोर्ट; अफसरों को दिए राहत कार्य के निर्देश उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: एक्शन में सीएम धामी, SDRF-NDRF और प्रशासन को 24x7 हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश चंपावत में केवल 2.4 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 84 प्रतिशत कम रही, जबकि ऊधम सिंह नगर में 11.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 15 प्रतिशत कम है। राज्य में औसत वर्षा सामान्य से 111 प्रतिशत अधिक रही, जो मानसून की सक्रियता को दर्शाती है। उत्तराखंड: जोशीमठ में भू-धंसाव के बाद अब धंसने लगी हेलंग और कल्पेश्वर की पहाड़ियां, सेटेलाइट से रखी गई नजर अगस्त माह के शुरुआती छह दिनों में मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रहा है। एक अगस्त से 06 अगस्त तक राज्य में औसतन 91.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य 83.2 मिमी से 10 प्रतिशत अधिक है। देहरादून में 152.5 मिमी, बागेश्वर में 144.3 मिमी और रुद्रप्रयाग में 150.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं चंपावत, पौड़ी और ऊधम सिंह नगर में सामान्य से कम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.