उत्तराखंड के चारों धामों में आज सुबह तापमान माइनस में दर्ज किया गया। केदारनाथ में न्यूनतम तापमान -8°C, बद्रीनाथ में -9°C, गंगोत्री में -13°C और यमुनोत्री में -6°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, केदारनाथ में चार दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद अब तक बर्फ नहीं पिघली है। मौसम विभाग ने 5 नवंबर से दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत के 6 राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। इनमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। आज तमिलनाडु के तूतीकोरिन में भी भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में गुरुवार सुबह हवा बेहद खराब रही। सुबह 8:01 बजे राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 482 दर्ज किया गया। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 7 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है, जबकि कई जिलों में कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह भी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ समेत 10 शहरों में कोहरा छाया हुआ है। हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। खासकर दिन के समय धूप निकलने से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में धुंध छाई रह सकती है। वहीं, केदारनाथ में चार दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद अब तक बर्फ नहीं पिघली है। बिहार में आज मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मासिक पूर्वानुमान में भी नवंबर के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। इस बार दीपावली और धनतेरस के दिन मौसम साफ रहेगा। 5 से 8 नवंबर तक मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। भोपाल-इंदौर में धूप खिलेगी। राजस्थान में आसमान साफ रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से दिन में वापस हल्की गर्मी शुरू हो गई है। दिवाली से पहले दिन का तापमान एक बार फिर 37 डिग्री को पार कर गया है।
उत्तराखंड में तापमान गिरा, बारिश का पूर्वानुमान और दिल्ली में वायु गुणवत्ता चिंता का विषय
Dainik Bhaskar•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Bhaskar
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.