फोटोऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंबदरीनाथ में आधा और हेमकुंड साहिब में एक फीट बर्फमौसम में फिर बदली करवट, निचले क्षेत्रों में हुई बारिशलगातार मौसम बदलने से फिर से लौट आई ठंडसंवाद न्यूज एजेंसीगोपेश्वर/ज्योतिर्मठ/पोखरी/रुद्रप्रयाग। बृहस्पतिवार को मौसम ने फिर करवट बदली और बदरीनाथ-केदारनाथ, हेमकुंड साहिब सहित सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश होने से जिले में फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। लोगों ने फिर से गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। बदरीनाथ में आधा फीट और हेमकुंड साहिब में एक फीट बर्फ जम चुकी है।पिछले कुछ दिनों से जिले का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बीते रविवार को बारिश और बर्फबारी हुई थी। उसके बाद से लगातार मौसम बदला रहा है। बीते बुधवार देर रात को भी हल्की बारिश शुरू हुई, जबकि बदरीनाथ और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई। बृहस्पतिवार को भी दिनभर बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गोरसों, नीती घाटी आदि जगहों पर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। बर्फबारी के कारण चोटियां सफेद हो गई हैं जबकि ज्योतिर्मठ क्षेत्र में बारिश होती रही। दोपहर बाद गोपेश्वर व आसपास के क्षेत्रों में भी रिमझिम बारिश होने से ठंड काफी बढ़ गई है।विज्ञापनविज्ञापनफसलों की वृद्धि के लिए अच्छी है बारिश- लगातार बारिश होने से काश्तकार काफी खुश हैं। इस समय हो रही बारिश गेहूं, जौ, सरसों के साथ ही सब्जियों के लिए काफी उपयोगी है। पोखरी क्षेत्र के काश्तकार गजेंद्र नेगी, जीत सिंह बर्त्वाल, सूरत बर्त्वाल, आलम सिंह नेगी, संजय किमोठी आदि का कहना है कि इस समय हो रही बारिश फसलों की वृद्धि के लिए काफी अच्छी है। इससे उत्पादन भी बेहतर होगा।इंसेटतापमान अधिकतम न्यूनतमबदरीनाथ धाम 3 माइनस दोज्योतिर्मठ- 13 6 डिग्रीगोपेश्वर- 19 9 डिग्रीरुद्रप्रयाग : 19 12डिग्रीकर्णप्रयाग : 21 12 डिग्रीदिनभर बदलता रहा मौसम, बारिश से बढ़ी ठंडकर्णप्रयाग/आदिबदरी। बृहस्पतिवार को दिनभर मौसम बदलता रहा। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद 10 बजे मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। शाम 4 बजे फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। बदलते मौसम के कारण एक बार फिर से ठंड बढ़ गई। लोगों ने जैकेट, स्वेटर पहन लिए। वहीं बेनीताल, नौटी, पुड़ियाणी, जाख, सेमी, एंड आदि ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडी हवाएं चलती रहीं। गांवों में लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। संवाद
उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, बद्रीनाथ में आधी फुट बर्फबारी
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.