Achira News Logo
Achira News

उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया

Amar Ujala
उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleलंबे समय से प्रदेश में रिक्त चल रहे कैबिनेट मंत्री के पदों का शुक्रवार को दूसरी नवरात्र पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.वि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विस्तार कर दिया गया। कुमाऊं से नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कैड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंसाल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच चेहरों को जगह दी है। इस बार कुमाऊं से केवल भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्री बनाया गया है। अब मंत्रिमंडल में कुमाऊं से सीएम धामी सहित चार विधायकों का प्रतिनिधित्व हो गया है।विज्ञापनविज्ञापनआइए जानते हैं वे पांच कारण जिनकी वजह से राम सिंह कैड़ा को कालाढूगी विधायक बंशीधर भगत, गंगोलीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पर जैसे बड़े नेताओं पर तरजीह दी गई।मंत्री बनाने के पांच प्रमुख कारण- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का भरोसा कायम करना।- युवा चेहरा होने के नाते कुमाऊं से कैड़ा को मंत्री का दायित्व सौंपा जाना।- भीमताल विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ होने के चलते कैबिनेट मंत्री बनना।- ओखलकांडा में वर्ष 2025 में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में विधायक की पत्नी कमलेश कैड़ा के द्वारा बागी होकर निर्दलीय ब्लॉक प्रमुख का नामांकन करने के बाद भाजपा हाईकमान के आदेश पर नामांकन से नाम वापस लेना।- भीमताल विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना भी कैड़ा को मंत्री बनाने की मुख्य वजह बताई जा रही है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया | Achira News