उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत की 21,30,459 की अनंतिम मतदाता सूची में मिले 10.23 लाख डुप्लीकेट वोटरों में 1.58 लाख का सत्यापन पूरा हो गया है। इसमें 13068 मतदाताओं का खुद का नाम, पिता का नाम व लिंग समान मिला है। इनको सूची से हटा दिया गया है। शेष का सत्यापन कार्य 15 फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंअगस्त 2025 से त्रिस्तरीय मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू हुआ था। बीएलओ ने 14 अगस्त से 29 सितंबर तक घर, घर जाकर निर्धारित प्रोफार्मा पर वोटरों का सत्यापन किया गया था। ऑफ व ऑनलाइन तरीके से कार्य करके एक जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके लोगों के नाम सूची में शामिल किए थे। मृत्यु या शहरों में निवास करने वाले नाम हटाए थे। पूविज्ञापनविज्ञापनर्व के वोटरों में नाम सहित अन्य संशोधन भी किए गए थे। फिर इसे पोर्टल पर अपलोड किया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग से अपलोड की गई प्रत्येक ग्राम पंचायत की सूची का अन्य 1037 पंचायतों से मिलान कराया गया तो इसमें 1023367 वोटर ऐसे सामने आए, जिनका स्वयं का नाम, उनके पिता का नाम व लिंग समान मिला। इस पर आयोग ने डुप्लीकेट वोटरों की इस सूची को दोबारा सत्यापन के लिए भेजा। पिछले 15 दिन में 158683 वोटरों से आधार के अंतिम चार अंक लेकर सत्यापन किया गया। इसमें 13068 वोटरों का नाम, पिता व लिंग समान मिलने पर इनके नाम सूची से हटा दिए गए।इंसेट-1ब्लॉकवार हटाए गए डुप्लीकेट वोटरब्लाॅक डुप्लीकेट वोटरबिछिया 845सिकंदरपुर सरोसी 495सिकंदरपुर कर्ण 295बीघापुर 1237सुमेरपुर 2524मियागंज 81औरास 172हसनगंज 207नवाबगंज 250पुरवा 1902असोहा 1009हिलौली 1094सफीपुर 765फतेहपुर चौरासी 355बांगरमऊ 1255गंजमुरादाबाद 582कुल 13068वर्जन...डुप्लीकेट वोटरों में अभी 1.58 लाख का सत्यापन पूरा हो गया है। इसमें जो भी डुप्लीकेट मिले हैं, उनके नाम हटा दिए गए हैं। शेष का सत्यापन पूरा कराया जा रहा है। -वीके श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय)।
उन्नाओ की मतदाता सूची संशोधनः नकली मतदाता हटाए गए
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.