मिली जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का कार्य समाप्त होने के बाद डीपीएम राहुल रंजन अपने दो सहयोगियों के साथ वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रतनपुर ओवरब्रिज के समीप एक कार ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। आरोप है कि कार से उतरे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के जुटने पर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।विज्ञापनये भी पढ़ें-विज्ञापनघायलों का कहना है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय मुफस्सिल थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित तीन कर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
उप प्रधानमंत्री का वाहन अप्रत्याशित रूप से रुका
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.