Achira News Logo
Achira News

उर्मिला सनावर को जमानत मिलने के बाद जेल से मिली छुट्टी

Amar Ujala•
उर्मिला सनावर को जमानत मिलने के बाद जेल से मिली छुट्टी
Full News
Share:

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 25 अक्तूबर को पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में उर्मिला सनावर को सहारनपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका ने ये प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 25 तारीख को ही हरिद्वार कोर्ट में पुलिस ने उन्हें पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया था। इस मामले में दो नवंबर को न्यायालय ने उर्मिला की जमानत मंजूर कर ली थी, लेकिन जमानती उपलब्ध नहीं होने के कारण रिहाई की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी।विज्ञापनइसके चलते उन्हें जेल में ही रहना पड़ा। बृहस्पतिवार को उर्मिला सनावर की अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान की ओर से दोनों जमानती न्यायालय में पेश किए गए। कोर्ट ने जमानतियों के दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद उन्हें स्वीकार कर लिया। इससे उर्मिला की रिहाई की प्रक्रिया आगे बढ़ गई। इसी दौरान करीब दो साल पुरानी एक अन्य प्राथमिकी में बी वारंट के तहत उन्हें जेल से न्यायालय लाया गया।विज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.