Achira News Logo
Achira News

ऊना जिले में कोहरे और कम तापमान के कारण शीत लहर का अनुभव हुआ

Amar Ujala
ऊना जिले में कोहरे और कम तापमान के कारण शीत लहर का अनुभव हुआ
Full News
Share:

21.4 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमानऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार सुबह के समय धुंध छाई रही। इससे जिलावासियों को शीत लहर का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला मुख्यालय में सूर्य देव के दर्शन दोपहर 12 बजे के करीब हुए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। धुंध के चलते वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। इस दौरान ऊना बाजार सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बेहद कम संख्या में लोग नजर आए। बच्चे भी धुंध के बीच ही स्कूलाें में पहुंचे। दोपहर के बाद मौसम साफ रहा लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम की यही स्थिति बरकरार रहेगी। ऊना जिला के मौसम विभाग के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध पड़ने की आशंका है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

ऊना जिले में कोहरे और कम तापमान के कारण शीत लहर का अनुभव हुआ | Achira News