हमीरपुर। कस्बा टौणी देवी के अपर दरोगण के अनुसूचित जाति के सदस्य मंगलवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ से मिले। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव को जाने वाला 200 वर्ष पुराना रास्ता एक व्यक्ति ने बंद कर दिया था।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंयह रास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग तीन के कार्य में लगी कंपनी ने तोड़ा था। रास्ता अपर दरोगण से दरकोटी में मिलता है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें कंपनी ने आश्वासन दिया था कि रास्ता बनाकर देंगे। जब राष्ट्रीय मार्ग के कार्य में लगी कंपनी रास्ता बनाने लगी तो दरकोटी गांव का एक व्यक्ति गाली-गलौज करने लगा और सदियों पुराने रास्ते को बंद कर दिया और वहां से कंपनी कर्मचारियों को भी भगा दिया।विज्ञापनविज्ञापनव्यक्ति ने रास्ते में कांटेदार झाड़ियां और पत्थर रख दिए और कहा कि रास्ता नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे स्कूल जाते हैं और उनको वहां पर गिरने का खतरा रहता है, जिस कारण कोई भी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को रास्ता न होने के कारण परेशानी हो रही है।प्रतिनिधिमंडल में ब्रह्मदास, प्रेम चंद, हेमराज, निर्मला देवी, सुमन देवी, सलोचना देवी, शक्कुदास, नेकराम, अनिता देवी, संतोष आदि शामिल रहे। उपायुक्त ने ग्रामीणों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
ऊपरी दारोगांव के निवासियों ने अवरुद्ध 200 साल पुरानी सड़क के लिए समाधान की मांग की
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.