Achira News Logo
Achira News

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग निर्माण गतिविधियों से धूल प्रदूषण से ग्रस्त

Amar Ujala
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग निर्माण गतिविधियों से धूल प्रदूषण से ग्रस्त
Full News
Share:

फोटोऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंश्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों धूल की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। रेलवे परियोजना में लगे डंपर और ट्रकों से सड़क पर गिर रही मिट्टी लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। श्रीकोट पुल से गैस गोदाम तक के मार्ग पर यह समस्या ज्यादा बनी हुई है।हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जगह-जगह मिट्टी गिर रही है जो सूखकर धूल में तब्दील हो जाती है। डंपर चलने से धूल उड़ रही है। स्थानीय निवासी विभोर बहुगुणा ने बताया कि मिट्टी से कपड़े तो खराब होते ही हैं अब यह धूल स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इससे प्रभावित हो रहे हैं। रेलवे कार्य की देखरेख कर रही ऋत्विक कंपनी के सेफ्टी मैनेजर मलकीत सिंह ने बताया कि पानी के छिड़काव की अनुमति नहीं है। इसलिए सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई कराई जा रही है। यदि समस्या बनी रहती है तो टीम को मौके पर भेजकर उचित समाधान किया जाएगा। संवादविज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग निर्माण गतिविधियों से धूल प्रदूषण से ग्रस्त | Achira News