Achira News Logo
Achira News

एक स्वस्थ गर्भावस्था के लिए तैयारीः एक सहज प्रसव के लिए युक्तियाँ

India TV•
एक स्वस्थ गर्भावस्था के लिए तैयारीः एक सहज प्रसव के लिए युक्तियाँ
Full News
Share:

1/5Image Source : Magnificएक्टिव रहें- अगर प्रेग्नेंसी में कोई दिक्कत न हो, तो रोज हल्की सैर करें और प्रीनेटल योग करें। फिजिकली एक्टिव रहने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे डिलीवरी के समय मदद मिलती है।2/5Image Source : Magnificनियमित वजन- बहुत ज़्यादा वजन बढ़ने से बच्चा बड़ा हो सकता है और जेस्टेशनल डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है। ऐसी स्थितियां जिनमें सिजेरियन सेक्शन की जरूरत पड़ सकती है। दो लोगों के लिए खाने के बजाय, बैलेंस्ड और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट पर ध्यान दें।3/5Image Source : Magnificहाइड्रेटेड रहें- पक्का करें कि आपके शरीर में पानी की कमी न हो। सही हाइड्रेशन लेबर के दौरान एनर्जी लेवल बनाए रखने में मदद करता है। बहुत ज़्यादा चिंता या डर लेबर प्रोसेस पर असर डाल सकता है। गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज (जैसे लामाज़ तकनीक) और मेडिटेशन से मानसिक मजबूती बढ़ाएं।4/5Image Source : Magnificआयुर्वेद में माना गया है की जितना जरूरी आपका शारीरिक स्वास्थ्य है उससे कई ज़्यादा आपका मानसिक स्वास्थ्य जरूरी है, क्योंकि मन शांत रहेगा तभी आपका शरीर भी संतुलित रहेगा। प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में जितना हो सके सोना चाहिए, क्योंकि यह एक उत्कृष्ट समय होता है। इस दौरान 'ओजस' नाम का सूक्ष्म तरल पदार्थ माँ से बच्चे तक पहुँचता है, जो ऊर्जा और इम्यून सिस्टम के काम करने के लिए जरूरी होता है।5/5Image Source : Magnificरेगुलर चेक अप और अल्ट्रासाउंड- अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें, नौवें महीने में अल्ट्रासाउंड से पता चलता है कि बच्चा सिर-नीचे पोज़िशन में है या नहीं और डिलीवरी के लिए पेल्विक बोन की स्थिति कैसी है। सही समय पर सही जानकारी होने से जोखिम कम करने में मदद मिलती है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.