नेचुरल स्टार नानी पिछले लंबे समय से फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज में अभी वक्त है तो दर्शकों को इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. फिल्म से एक्टर्स के लुक पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिसमें नानी और राघव जुयाल का धांसू अंदाज दिखा था. ऐसे में अब फिल्म के टीजर के रिलीज का इंतजार खत्म हो गया है. साउथ फिल्म 'द पैराडाइज' का टीजर सारेगामा म्यूजिक से जारी किया गया है, जिसे गुरुवार की शाम 6.30 बजे रिलीज किया गया है. अगर आप 'पुष्पा' और 'केजीएफ' जैसी फिल्मों के एक्शन सीन्स से प्रभावित हैं और ये धमाकेदार लगा तो 'द पैराडाइज' का टीजर देखकर आप सन्न ही रह जाने वाले हैं. इसमें खून पानी की तरह बहता है. फिल्म का 1.42 मिनट का टीजर है, जिसमें सिर्फ और सिर्फ एक्शन देखने के लिए मिलता है. फिल्म 'द पैराडाइज' के टीजर में नेचुरल स्टार नानी का अभी तक का सबसे अलग अंदाज तो दिखा साथ ही लुक भी ऐसा है कि उससे नजर हटा पाना काफी मुश्किल है. इसमें एक्टर को लंबे बालों में दो चोटी के साथ नाक में नथ डाले हुए देखा जा सकता है. वहीं, राघव जुयाल भी विलेन की भूमिका में जंच रहे हैं. उनका भी ये अभी तक सबसे जुदा और डैशिंग विलेन का अवतार देखने के लिए मिला है. इसके विजुअल्स और इफेक्ट्स कमाल के हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि फिल्म का निर्माण बड़े स्केल पर किया गया है. टीजर से फिल्म की कहानी का अंदाजा भी लगाया जा सकता है. इसमें श्रीकांत ओडेला ने स्लम की पृष्ठभूमि कहानी को बुना है. इसमें नानी देश और लोगों की बातें करते दिखते हैं. फिल्म का एक्शन, विजुअल इफेक्ट्स काफी अट्रैक्टिव हैं. ये एक मजबूत कहानी की ओर स इशारा करते हैं. बहरहाल, अगर फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म का निर्माण एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले किया गया है और ये दुनियाभर के सिनेमाघरों में 24 सितंबर 2026 को दस्तक देगी. फिल्म हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत 8 भाषाओं में बड़े स्तर पर रिलीज़ होगी. राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.
एक्शन दृश्यों से भरा'द पैराडाइज'का टीजर जारी
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.