सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत काम करने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) ने यंग प्रोफेशनल के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा. खास बात यह है कि इसमें फ्रेशर्स से लेकर अनुभवी उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और बेहतर सैलरी के साथ करियर बनाने का अवसर पा सकते हैं.यह भर्ती पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी. आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2026 तय की गई है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 37 पदों को भरा जाएगा. अलग-अलग विभागों में वैकेंसी इस प्रकार हैं: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में निर्धारित योग्यता होनी जरूरी है. कंस्ट्रक्शन और टेक्निकल पदों के लिए मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है, जबकि एचआर के लिए एमबीए, फाइनेंस के लिए एम.कॉम/सीए/सीएमए या एमबीए (फाइनेंस) मांगा गया है. लीगल पदों के लिए एलएलबी/एलएलएम और आईटी के लिए बीटेक/एमटेक डिग्री जरूरी है. अनुभव की बात करें तो एसोसिएट पद के लिए 0-2 साल, सीनियर एसोसिएट के लिए 2-9 साल और कंसल्टेंट पद के लिए 9-15 साल का अनुभव मांगा गया है. एसोसिएट पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष, सीनियर एसोसिएट के लिए 40 वर्ष और कंसल्टेंट के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nhidcl.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. अंत में फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा.
एन. एच. आई. डी. सी. एल. ने 37 युवा पेशेवर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.