Achira News Logo
Achira News

एन. जी. टी. ने नदी बहाली पर एन. एम. सी. जी. के महानिदेशक को तलब किया

Amar Ujala
एन. जी. टी. ने नदी बहाली पर एन. एम. सी. जी. के महानिदेशक को तलब किया
Full News
Share:

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के जवाब से असंतुष्ट एनजीटी ने मिशन के महानिदेशक को आगामी 13 अक्तूबर को तलब किया है। एनजीटी ने उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। याचिकाकर्ता सौरभ तिवारी की ओर से असि और वरुणा नदी के जीर्णोद्धार को लेकर दायर याचिका पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण की प्रधान पीठ, नई दिल्ली में सुनवाई हुई।विज्ञापनCough Syrup Case: दुबई में पार्टनरशिप पर होटल का संचालन कर रहा है शुभम जायसवाल, गिरफ्तारी की तैयारी तेजविज्ञापनमामले की सुनवाई चेयरपर्सन न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव एवं विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की खंडपीठ ने की। सुनवाई के दौरान चेयरपर्सन न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि गंगा नदी प्राधिकरण आदेश, 2016 के प्रावधानों के अनुसार असि नदी गंगा नदी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि असि नदी की टैपिंग सीधे तौर पर नदी की प्राकृतिक धारा में हस्तक्षेप है और यह सर्वोच्च न्यायालय के कमलनाथ मामले में दिए गए निर्णय की भावना के विपरीत है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.