अगर आप भी अपने बच्चों को सैनिक स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर आई है. दरअसल एनटीए ने शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. देश भर के 33 मौजूदा सैनिक स्कूलों के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय की ओर से अनुमोदित नए सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन पाने के लिए योग्य छात्र के माता-पिता एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बिना किसी लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026 रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है. सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए छात्रों की उम्र की गणना 31 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी. कक्षा 6 के लिए छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होना चाहिए. वही छात्र का कक्षा 5 में अध्ययन या पास होना अनिवार्य है. वहीं कक्षा 9 के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए. प्रवेश के समय छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8वीं में पास होना चाहिए. नए सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए दो अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई है. इसमें पहली कैटेगरी ए है. इस कोटे के तहत देश भर के किसी भी स्कूल के योग्य छात्र आवेदन कर सकते हैं. वहीं इसमें एडमिशन ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर होगा. इस कैटेगरी में 40% सीटों का नियम है. कैटेगरी बी में 60% सीटों का नियम है. इस कोटे का लाभ केवल उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जो पहले से ही उस नए शैक्षणिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं. अगर यह सीटें खाली रहती है, तो इन्हें कैटेगरी ए के तहत भरा जाएगा. AISSEE सैनिक स्कूल में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, एनसीएल, डिफेंस और एक्स सर्विस मैन कैटेगरी की उम्मीदवारों को 850 रुपये जमा करने होंगे. वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 700 रुपये रखी गई है. वहीं तय समय के बाद आवेदन करने पर 500 रुपये की एक्स्ट्रा लेट फीस लगेगी. कक्षा 6 की परीक्षा पेन पेपर मोड में होगी. वहीं इसमें कुल 125 एमसीक्यू सवाल पूछे जाएंगे. यह परीक्षा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 9 की परीक्षा 180 मिनट की होगी. जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे. कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में ही आयोजित होगी. कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है. करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कविता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है. पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.
एन. टी. ए. ने अखिल भारतीय सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.