नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। जो भी माता-पिता अपने बच्चों को कक्षा 6 और कक्षा 9 में सैनिक स्कूलों में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं वे तय तिथि के अंदर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। एनटीए की ओर से लेट फीस के साथ एप्लीकेशन विंडो 3 से 6 दिसंबर 2026 तक ओपन की जाएगी। इस दौरान आवेदन करने पर 500 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से पहले ही जानकारी दे दी गई है कि फॉर्म भरने के समय किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में अविभावक फॉर्म भरने से पहले ही नीचे दिए जा रहे दस्तावेजों को तैयार कर लें उसके बाद फॉर्म भरें। इससे आपको आवेदन के समय किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। ध्यान रखें कि यदि दी गई जानकारी या अपलोड किए गए दस्तावेज सही नहीं हैं, अधूरे हैं, या प्रवेश के समय जरूरी मूल प्रमाण पत्रों से उनका मिलान नहीं हो पाता है, तो छात्र का आवेदन रद्द किया जा सकता है और उसे प्रवेश देने से मना किया जा सकता है। पढ़ाई और एग्जाम के लिए फ्री पर्सनल कुंडली मार्गदर्शन — अभी जानें एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर AISSEE-2027 Application Form पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आवेदन के साथ निर्धारित फीस जमा करें। कैटेगरी के अनुसार जनरल, ओबीसी (एनसीएल), डिफेंस/ एक्स सर्विसमैन वर्ग से आने वाले छात्रों के लिए 850 रुपये वहीं एससी/ एसटी वर्ग के स्टूडेंट्स को 700 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। सैनिक स्कूल कक्षा 6 में आवेदन करने के लिए छात्र की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए अर्थात बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2015 से पहले और 31 मार्च 2017 से पहले न हुआ हो। कक्षा 9 में एडमिशन के लिए स्टूडेंट की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए अर्थात बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2012 से पहले और 31 मार्च 2014 से पहले न हुआ हो। आयु की गणना 31 मार्च 2027 को ध्यान में रखकर होगी। यह भी पढ़ें- 4 साल के अथर्व ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड, इस कारनामे के चलते इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज
एन. टी. ए. ने ए. आई. एस. एस. ई. ई. 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू की, अंतिम तिथि 2 दिसंबर है
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.