NCERT Professor, Assistant Professor Recruitment 2026:टीचिंग जॉब ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए गुडन्यूज है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने मैथ्स, आर्ट एजुकेशन, इकोनॉमिक्स, हिन्दी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश, उर्दू समेत विभिन्न विषयों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली है। जो अभ्यर्थी इच्छुक हैं, वो इस भर्ती आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर शुरू हो गए हैं।NCERT वैकेंसी 2026 की जरूरी डिटेल्सभर्ती निकायनेशनल काउंसिल एजुकेशनल रिसर्च एंट ट्रेनिंग (NCERT)पद का नामप्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसरविषयमैथिमेटिक्स, आर्ट एजुकेशन, बायो-साइंस/बायो-टेक्नोलॉजी/हेल्थ साइंस/फार्मेसी, इकोनॉमिक्स, ज्यूलॉजी, एजुकेशन, हिन्दी, एजुकेशन (साइंस एजुकेशन), एजुकेशन (टीचर एजुकेशन), एजुकेशन (एलीमेंट्री एजुकेशन), साइकोलॉजी (एजुकेशनल साइकोलॉजी), जियोग्राफी, पॉपुलेशन स्टडीज, पॉलिटकल साइंस, एजुकेशन, इंग्लिश, उर्दू, सोशियोलॉजी, बॉटनी, होम साइंस, कंप्यूटर एजुकेशन, फिजिक्स, फिजिकल एजुकेशन, केमिस्ट्री आदिविज्ञापन संख्या177/2026वैकेंसी117आवेदन शुरू होने की तारीख31 जनवरी 2026 सुबह 10 बजे सेआवेदन करने की आखिरी तारीख20 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तकसैलरीप्रोफेसर- एकेडमिक लेवल 14 1,44,200/-एसोसिएट प्रोफेसर/डिप्टी लाइब्रेरियन- 1,31,400/-असिस्टेंट प्रोफेसर/असिस्टेंट लाइब्रेरियन- 57,700/-चयन प्रक्रियाशॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू (कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी)भर्ती का नोटिफिकेशन NCERT Teaching Recuitment 2026 Notification PDFआवेदन करने का लिंकNCERT Teaching Vacancy 2026 Apply Onlineआवेदन शुल्कअनारक्षित/ओबीसी/ईडबल्यूएस-1000 रुपयेएससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला- निशुल्कएनसीईआरटी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता?प्रोफेसर:संबंधित विषय, क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ में पीयर रिव्यू या यूजीसी सूचीबद्ध पत्रिकाओं में कम से कम 10 रिसर्च पब्लिकेशन कुल 120 शोध स्कोर के साथ होने चाहिए। इसके आलावा कैंडिडेट्स को कम से कम 10 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर/प्रोफेसर होना चाहिए।एसोसिएट प्रोफसर:अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री की हो। कम से कम 8 सालों का टिचिंग/रिसर्च एकेडमिक/रिसर्च पोजीशन या समकक्ष का अनुभव होना चाहिए।असिस्टेंट प्रोफेसर:अच्छे रिकॉर्ड के साथ पीएचडी की डिग्री संबंधित विषय में की हो। न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री और कम से कम 8 सालों का टीचिंग/रिसर्च एकेडमिक/रिसर्च पोजीशन या असिस्टेंट प्रोफेसर के समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। पीयर रिव्यू या यूजीसी लिस्टेड जर्नल्स में कुल 75 रिसर्च स्कोर होना चाहिए।एनसीईआरटी भर्ती में अप्लाई कैसे करें?एनसीईआरटी की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले NCERT की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाना होगा।इसके बाद होमपेज पर अनाउंसमेंट सेक्शन में जाना होगा।अब वैकेंसी सेलेक्ट करें। इसके बाद एकेडमिक कॉलम में जाएं।आप चाहें तो भर्ती का विज्ञापन चेक कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए Apply Online या रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पर क्लिक करें।अपनी पर्सनल और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन भरने के बाद फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके डॉक्यूमेंट्स फॉर्मेट में अपलोड करें।अब अपनी श्रेणी के मुताबिक आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनसीईआरी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
एन. सी. ई. आर. टी. प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर भर्ती 2026: शिक्षण नौकरियों के लिए अभी आवेदन करें
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.