MS Dhoni:भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी ने माना कि टीम इंडिया बेहद मजबूत है और उसे हराना इतना आसान नहीं लेकिन उन्होंने एक चीज़ का डर जताया जो किसी भी मजबूत टीम को फंसा सकती है. धोनी ने एक कार्यक्रम में बताया कि टीम इंडिया के पास सबकुछ है लेकिन भारत में रात में गिरने वाली ओस किसी भी मैच की दशा और दिशा बदल सकती है. धोनी ने कहा कि वो अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान ओस से काफी ज्यादा डरते थे. धोनीने जतिन सप्रू के साथ खास बातचीत में कहा, ‘ टीम इंडिया बेहद ही खतरनाक टीम है. एक अच्छी टीम में क्या चाहिए, वो सबकुछ टीम इंडिया में है. उनके पास काफी ज्यादा अनुभव है, खासतौर पर टी20 फॉर्मेट में हर खिलाड़ी काफी अनुभवी है. उन्हें दबाव में खेलने का अनुभव है. जिस भी खिलाड़ी को जो रोल दिया गया है उसे काफी समय तक वहां मौका दिया गया है.’ धोनी ने आगे कहा, ‘ मुझे जो चिंता में डालती है, वो है ओस. ओस काफी ज्यादा चीजें बदलती है. जब मैं खेलता था तो मुझे सबसे ज्यादा ओस ही डराती थी. ओस के दौरान टॉस काफी ज्यादा अहम हो जाता है. अगर कंडिशन सही रही, ओस नहीं पड़ी तो 10 में से ज्यादातर मैच टीम इंडिया ही जीतेगी’. धोनी आगे बोले, ‘अगर आपके किसी खिलाड़ी का खराब दिन हुआ और विरोधी के किसी खिलाड़ी का बहुत अच्छा दिन हुआ जैसा कि टी20 क्रिकेट में देखा जाता है. ये या तो लीग स्टेज में होता है या नॉक आउट स्टेज में होता है, वहां बस प्रार्थना काम करती हैं. किसी खिलाड़ी को चोट ना लगे, जिन खिलाड़ियों को जो रोल दिया गया है वो उसे पूरा करें. अगर ये हुआ तो टीम इंडिया सबसे खतरनाक टीमों में से एक हैं.’ A post shared by Jatin Sapru (@jatin_sapru) धोनी बात तो सही कह रहे हैं लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ी विपरीत हालात में भी जीतना जानते हैं. इस टीम के पास दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और नंबर 1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती हैं. यही नहीं सूर्यकुमार यादव रंग में आ चुके हैं. ईशान किशन के आने के बाद ये टीम और मजबूत हो गई है, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में तूफानी शतक भी ठोका. हार्दिक पंड्या हमेशा की तरह रंग में हैं. शिवम दुबे, रिंकू सिंह ने मिडिल-लोअर ऑर्डर को मजबूत किया हुआ है. अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज टीम के साथ हैं.
एम. एस. धोनी ने चेतायाः भारत जैसी मजबूत टीमों को भी फंसाने का एक कारण हो सकता है
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.