गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए AC का खूब इस्तेमाल करते हैं. AC ठंडक देता है, लेकिन कई लोगों को इससे बाहर निकलते ही सिरदर्द और थकान महसूस होने लगती है. इसके अलावा कुछ लोगों को चक्कर आना, सुस्ती, आंखों में भारीपन, नाक बंद होना, गले में सूखापन और शरीर में हल्की कमजोरी जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं. अचानक ठंडे माहौल से गर्म वातावरण में आने पर शरीर को एडजस्ट करने में समय लगता है, जिससे यह असहजता बढ़ सकती है. कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह बार-बार हो तो ध्यान देना जरूरी है. यह समस्या रोजमर्रा की आदतों और शरीर की प्रतिक्रिया से जुड़ी हो सकती है. आइए जानते हैं किACसे बाहर आते समय ऐसा महसूस होने के क्या कारण हैं. आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरिबताते हैं कि AC में लंबे समय तक रहने से शरीर ठंडे तापमान का आदी हो जाता है. जब अचानक बाहर की गर्म हवा लगती है, तो शरीर को तापमान में बदलाव के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत होती है. इससे सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है. ठंडी हवा में ज्यादा समय बिताने से शरीर में डिहाइड्रेशन भी हो सकती है, जिससे कमजोरी और भारीपन बढ़ता है. AC की हवा सूखी होती है, जो नाक और गले को प्रभावित करती है और असहजता पैदा कर सकती है. इसके अलावा, अगर AC की सफाई सही से न हो, तो उसमें मौजूद धूल या एलर्जी पैदा करने वाले कण भी समस्या बढ़ा सकते हैं. यही वजह है कि कुछ लोगों को बाहर आते ही यह परेशानी ज्यादा महसूस होती है. इस समस्या से बचने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं. AC का तापमान बहुत कम न रखें और इसे सामान्य स्तर पर ही सेट करें. लंबे समय तक लगातार AC में बैठने से बचें और बीच-बीच में बाहर की हवा भी लें. शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं. AC से बाहर निकलने से पहले कुछ मिनट के लिए तापमान को धीरे-धीरे बढ़ाएं, ताकि शरीर को एडजस्ट करने का समय मिले. अगर बार-बार सिरदर्द या थकान हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. AC का ज्यादा इस्तेमाल केवल सिरदर्द और थकान ही नहीं, बल्कि त्वचा और सांस से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ा सकता है. लंबे समय तक ठंडी हवा में रहने से स्किन ड्राई हो सकती है और आंखों में जलन हो सकती है. साथ ही, AC की हवा में रहने से इम्यूनिटी पर भी असर पड़ सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम जल्दी होने लगता है. इसलिए जरूरी है कि AC का इस्तेमाल संतुलित तरीके से किया जाए. प्राकृतिक हवा और धूप का भी नियमित रूप से सेवन करें, ताकि शरीर का संतुलन बना रहे और आप स्वस्थ रह सकें.
एयर कंडीशनिंग से बाहर निकलते समय आप क्यों अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.