L&T result:इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) आधार पर 3% घटकर 5325.60 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट ₹5497.26 करोड़ था। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू YoY आधार पर 11.25% बढ़कर ₹82762.16 करोड़ हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में रेवेन्यू ₹74392.28 करोड़ था। कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड भी देने का ऐलान किया है। लार्सन एंड टुब्रो के बोर्ड ने मार्च 2026 में खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने ₹2 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹38 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। कंपनी यह डिविडेंड 10 जून, 2026 को होने वाली अगली सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद देगी। फाइनल डिविडेंड के लिए पेमेंट पाने के हकदार शेयरहोल्डर्स को तय करने की रिकॉर्ड डेट 22 मई, 2026 तय की गई है। लार्सन एंड टुब्रो ने बताया कि इस तिमाही के दौरान कुल ऑर्डर इनफ्लो ₹89,772 करोड़ रहा। कंपनी ने कहा कि इस तिमाही में कई सेक्टरों में बड़े प्राइस के ऑर्डर मिले, जिनमें कमर्शियल और रेजिडेंशियल बिल्डिंग शामिल हैं। इसके अलावा, सड़क और रनवे, शहरी परिवहन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के अलावा हाइड्रोकार्बन ऑनशोर बिजनेस शामिल हैं। कंपनी के पास इंटरनेशनल ऑर्डर ₹59,994 करोड़ के हैं। FY26 तक लार्सन एंड टुब्रो की कुल ऑर्डर बुक अब तक के सबसे ऊंचे स्तर ₹7,40,327 करोड़ पर पहुंच गई। लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एसएन सुब्रमण्यन ने कहा- यह साल बहुत मजबूत तरीके से खत्म हुआ, जिसमें सभी सेगमेंट्स में अच्छे फाइनेंशियल परफॉर्मेंस का साथ मिला। इस साल ऑर्डर का इनफ्लो रिकॉर्ड ₹4 लाख करोड़ से अधिक रहा। यह हमारी रणनीति का साफ सबूत है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि भारत की GDP ग्रोथ को लगातार बनी घरेलू मांग और सरकारी पूंजी खर्च का साथ मिल रहा है। प्राइवेट सेक्टर के निवेश में भी सुधार हुआ है। कंपनी को आगे भी मजबूत आर्थिक ग्रोथ की उम्मीद है। मंगलवार को बीएसई पर लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के शेयर 1.07% की गिरावट के साथ ₹4,056.15 पर बंद हुए जबकि बेंचमार्क सेंसेक्स में 0.33% की गिरावट दर्ज की गई। अब बुधवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। बता दें कि लार्सन एंड टुब्रो ने नतीजों की घोषणा बाजार बंद होने के बाद की है।
एल एंड टी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के लिए लाभ में 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.