Achira News Logo
Achira News

एलजेपी ने सीट बंटवारे की बातचीत विफल होने पर अकेले चुनाव लड़ने की धमकी दी

India TV•
एलजेपी ने सीट बंटवारे की बातचीत विफल होने पर अकेले चुनाव लड़ने की धमकी दी
Full News
Share:

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ किया है कि अगर 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव में दूसरी पार्टियों के साथ सीटों को लेकर बात नहीं बनी, तो उनकी पार्टी (लोजपा) अकेले ही यूपी की सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर देगी। हालांकि वे केंद्र और बिहार में सरकार के साथ गठबंधन में हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर वे अकेले चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे, जैसा उन्होंने पहले नागालैंड में भी किया था। वाराणसी में बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने साफ किया कि केंद्र और बिहार में उनकी पार्टी एनडीए (गठबंधन) के साथ है और वे झारखंड में भी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ चुके हैं, जहां उनकी पार्टी के विधायक भी जीते हुए हैं। चिराग पासवान ने कहा कि भले ही केंद्र और बिहार में वे एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं और झारखंड में भी गठबंधन के साथ चुनाव लड़कर उनके विधायक जीते हैं। नागालैंड में बिना गठबंधन के भी उनकी पार्टी के दो विधायक हैं। लेकिन अगर उत्तर प्रदेश में बात नहीं बनी, तो उनकी पार्टी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अकेले अपने उम्मीदवार खड़े कर सकती है। चिराग पासवान ने कहा कि भले ही केंद्र और बिहार में वे एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं और झारखंड में भी गठबंधन के साथ चुनाव लड़कर उनके विधायक जीते हैं, और नागालैंड में बिना गठबंधन के भी उनकी पार्टी के दो विधायक हैं। लेकिन अगर उत्तर प्रदेश में बात नहीं बनी, तो उनकी पार्टी (लोजपा-रामविलास) यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अकेले अपने उम्मीदवार खड़े कर सकती है। चिराग पासवान के इस बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है, और माना जा रहा है कि उनकी पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा, वाराणसी में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सबसे ऊंचे पद तक पहुंचाने का आशीर्वाद दिया है। चिराग पासवान ने कहा कि वाराणसी की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को यहां से जिताकर अपना आशीर्वाद दिया है। जो लोग बनारस आकर विकास करने का दावा करते हैं, उन्हें यह सोचना चाहिए कि यूपी की जनता ने उन्हें भी कई पीढ़ियों तक राज करने का मौका दिया था; अगर उनकी विकास की सोच सच में मजबूत होती, तो आज प्रधानमंत्री मोदी को ये सारे विकास के काम करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। वाराणसी से अश्विनी त्रिपाठी की रिपोर्ट हापुड़ में बड़ी कार्रवाई, पकड़ी गई नकली खोये की फैक्ट्री, 16 क्विंटल मिलावटी खोया हुआ बरामद मिर्जापुर: सपा नेता ने पहले शादी के मंत्रों को बताया गाली, विवाद बढ़ा तो कहा- "मैं इस तरह का कहीं बोला ही नहीं", Video

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.