Achira News Logo
Achira News

एलायंट स्टेडियम में अप्रैल 18-19 के लिए रेसलमेनिया 42 सेट

Navbharat Times
एलायंट स्टेडियम में अप्रैल 18-19 के लिए रेसलमेनिया 42 सेट
Full News
Share:

नई दिल्ली:रेसलमेनिया 42 18 और 19 अप्रैल को लगातार दूसरे साल नेवादा के पैराडाइज के एलियंट स्टेडियम में होने वाला है। इस बडे़ शो के लिए कई मैचों की घोषणा भी हो गई है। कई बड़े नाम हमको इस बार रेसलमेनिया में दिखने वाले हैं। हालांकि कुछ बड़े नाम ऐसे भी हैं, जो शायद हमको इस बार रेसलमेनिया में न दिखें। आइये आपको बताते हैं उन 4 बड़े नामों के बारे में जो इस बार शायद न दिखें।मैट कार्डोनामैट कार्डोना ने 2026 के पहले स्मैकडाउन में डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी की। इससे फैंस के बीच उत्सुक्ता भी जगी। हालांकि, डेब्यू के बाद से कार्डोना को टीवी पर आने का ज्यादा मौका नहीं मिला। उन्हें सिर्फ कुछ बैकस्टेज सेगमेंट और कुछ मैचों में ही मौका मिला है।कार्डोना इंजरी की वजह से नहीं बल्कि क्रिएटिव डाइरेक्शन में कमी के चलते टेलीविजन से दूर रहे हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि उन्हें इस साल रेसलमेनिया में शायद मौका नहीं मिले।बेलीबेकी लिंच से रेसलमेनिया 41 में रिप्लेस होने के बाद बेली को ज्यादा पुश नहीं मिला है और ज्यादातर अहम मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। डब्ल्यूडब्ल्यूई रोस्टर में बड़ा नाम होने के बावजूद, खराब बुकिंग और लगातार हारों के चलते फैंस को क्रिएटिव डिजिशन पर सवाल उठाने के लिए मजबूर कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि बेली इस साल भी मेनिया में हमको नजर नहीं आएंगी।ईयो स्काईरिया रिप्ले के स्मैकडाउन में जाने और मेनिया में जेड कार्गिल के साथ टाइटल मुकाबले से पहले उनके झगड़े शुरू होने के बाद से ईयो स्काई WWE के प्रोग्राम से लगभग गायब ही रही हैं। असुका के साथ मुकाबले की अफवाहों के बावजूद, स्काई किसी भी झगड़े या मेनिया से पहले किसी भी स्टोरीलाइन में नजर नहीं आई। इससे ऐसा लग रहा है कि जबरदस्त फैन फॉलोविंग होने के बावजूद इस बार स्काई रेसलमेनिया में नजर नहीं आएंगी।ला नाइटला नाइट काफी बड़ा नाम है, उनका फैन सपोर्ट भी काफी ज्यादा है। इसके बावजूद उनको मिड कार्ड टैलेंट की तरह ट्रीट किया गया है। वह टीवी पर कभी-कभी मुश्किल से नजर आते हैं।नाइट के ब्रॉक लेसनर या विजन के किसी मेंबर के साथ फाइट होने की अफवाहें खत्म हो गई हैं, क्योंकि लेसनर अब ओबा फेमी जबकि लोगन और थियोरी उसोस के साथ स्टोरीलाइन में हैं। ऐसे में नाइट के पास रेसलमेनिया से पहले कोई स्पष्ट रूप से मुकाबले के लिए कोई विरोधी नहीं बचा है। इसके चलते अब यह सवाल उठ रहा है कि नाइट को रेसलमेनिया में जगह मिलेगी भी या नहीं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

एलायंट स्टेडियम में अप्रैल 18-19 के लिए रेसलमेनिया 42 सेट | Achira News