रुद्रांक्ष पाटिल ने 60 शॉट की क्वालिफिकेशन में 631.8 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहे। हिमांशु ढिल्लों ने 630 अंक के साथ सातवां स्थान हासिल किया, जबकि पार्थ माने ने 628.3 अंक जुटाए। रुद्रांक्ष के लिए यह 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में दूसरा एशियन गेम्स पदक है। इससे पहले उन्होंने हांग्जो एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था। रुद्रांक्ष और हिमांशु ने क्वालिफिकेशन में शीर्ष आठ में जगह बनाकर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।विज्ञापनइससे पहले एशियन गेम्स के शुरुआती दिन भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन ने दो सिल्वर मेडल जीते थे। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को सिल्वर दिलाने में योगदान दिया और इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी दूसरा स्थान हासिल किया। यह इलावेनिल का एशियन गेम्स में पहला व्यक्तिगत पदक था। उन्होंने जकार्ता 2018 में भी हिस्सा लिया था, लेकिन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में जगह नहीं बना सकी थीं। इलावेनिल के नाम 253.6 का एशियाई रिकॉर्ड भी है, जो उन्होंने पिछले साल श्यामकेंट में एशियाई चैंपियनशिप जीतने के दौरान बनाया था। 2026 में नई दिल्ली में हुई एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने अपना महाद्वीपीय खिताब भी बरकरार रखा।विज्ञापनभारत ने एशियन गेम्स 2026 में अब तक तीन सिल्वर मेडल जीते हैं और तीनों पदक शूटिंग से आए हैं। हांगझोउ में हुए 2023 एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक जीते थे। इनमें सात गोल्ड, नौ सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।
एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने टीम और व्यक्तिगत पदकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.