एशियन गेम्स 2026 में कम उम्र के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है. भारत के 15 वर्षीय क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें रहने वाली है. वैभव जापान में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ चीन की एक 13 साल की तैराक ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है. इस छोटी सी उम्र में इस जल परी ने जो कारनामा किया है, उसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. चीन की 13 वर्षीय तैराक यू जिडी ने महिला 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. अगले महीने ही 14 साल की होने वाली जिडी ने इस रेस को महज 2 मिनट 05.08 सेकंड में पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने तीन साल पहले हांग्जो में चीन की ही झांग जुफेई द्वारा बनाए गए 2:05.57 के पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. जिडी ने अपनी हमवतन चांग मोहन को 3.36 सेकंड के बड़े अंतर से पछाड़कर यह गोल्ड मेडल जीता. एशियन गेम्स में यह उनकी पहली बड़ी व्यक्तिगत जीत है. इस जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर यू जिडी को लेकर चर्चाएं तेज हैं. यू जिडी का खेल की दुनिया में यह कोई पहला कमाल नहीं है. पिछले साल महज 12 साल की उम्र में उन्होंने विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था और वह ऐसा करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की मेडलिस्ट बनी थीं. इसके अलावा इस साल मार्च में उन्होंने अमेरिका की मल्टीपल ओलंपिक चैम्पियन रेगन स्मिथ को हराकर भी सबको हैरान कर दिया था. स्कूल जाने वाली इस छोटी सी बच्ची को 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में चीन का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. एशियन गेम्स 2026 में जिस तरह यू जिडी कम उम्र में बड़ा नाम कमा रही हैं, ठीक उसी तरह भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं. वैभव हाल ही में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे. टी20 क्रिकेट में उनके आंकड़े हैरान करने वाले हैं, जहाँ उन्होंने 40 पारियों में 216 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 1670 रन बनाए हैं और चार शतक भी जड़े हैं. एशियन गेम्स में टी20 फॉर्मेट होने के कारण वैभव पर भी पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं.
एशियाई खेलों में युवा बंदूकें चमकींः वैभव सूर्यवंशी और यू जीदी ने इतिहास रचा
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.