भारत की एमएमए फाइटर सुचिका तारियाल ने सोमवार को एशियन गेम्स-2026 के 60 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में शानदार खेल दिखाया। एक बार को लगा कि वह जीत गई हैं क्योंकि मुकाबला कांटे की टक्कर का था, लेकिन रेफरी ने उनकी विरोधी सिंगापुर की टी हुई हून को विजेता घोषित कर दिया। इस फैसले को लेकर सुचिका खुश नहीं हैं और भारत ने इसे चुनौती भी दी है। सुचिका का मानना है कि वह फाइनल में जाने की हकदार थीं और ब्रॉन्ज मेडल पर उनका सफर खत्म नहीं होना चाहिए था। इसी कारण वह मैट पर रोने लगीं और रेफरी से हाथ तक नहीं मिलाया। सुचिका का वजन 59.2 किलोग्राम है जबकि हून का 58.5 किलोग्राम। तकरीबन 700 ग्राम का अंतर। यहीं सुचिका के लिए मुसीबत बन गया। छह जजों ने इस मुकाबले को लेकर सुनवाई की, लेकिन जो रिजल्ट था वह बदला नहीं। एशियन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स संघ के मौजूदा नियमों के तहते वेट टाईब्रेकर का नियम लागू होता है। इस नियम के तहत ड्रॉ होने पर जिस खिलाड़ी का वजन कम रहता है उसे विजेता घोषित किया जाता है। सुचिका ने कहा कि उनका पक्ष सुना नहीं गया। सुचिका ने हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल से बात करते हुए कहा, "मैं इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं, मैट पर भी नहीं थी क्योंकि ये फैसला सही नहीं है। मुकाबला मेरे पक्ष में जाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने हमारी बात ही नहीं सुनी। उन्होंने हमारी आपत्ति को खारिज कर दिया और वजन के आधार पर फैसला किया और कहा कि दूसरी खिलाड़ी का वजन कम है।" उन्होंने कहा, "आज उसका वजन मुझसे 700 ग्राम कम था। मैं वेट-इन में फेल नहीं हुई। अगर मेरा वजन उससे कम होता तो आज मैं जीतती। आज सुबह उन्होंने कोच को अंदर आने नहीं दिया। तो कोच ने कहा कि तुम जाओ देरी मत करो।" दोनों ही खिलाड़ियों के लिए ये मुकाबला शानदार रहा था। दोनों ने अपनी पूरी जान लगा दी थी और इसी कारण ये ड्रॉ पर खत्म हुआ था। हून ने पहला राउंड अपने नाम किया था तो भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे राउंड में वापसी की थी। इसी कारण एक मिनट का एक्स्ट्रा राउंड खेला गया था। सुचिका इस बात को लेकर आश्वस्त थीं कि वह जीत चुकी हैं और अब फाइनल खेलेंगी, लेकिन रेफरी ने सिंगापुर की खिलाड़ी को विजेता घोषित कर दिया। इसके बाद सुचिका मैट पर ही रोने लगी थीं। Asian Games 2026: भारतीय कबड्डी टीम ने की धमाकेदार शुरुआत, मेजबान जापान को 25 प्वाइंट्स के अंतर से हराया Asian Games में भारतीय T20 क्रिकेट टीम का हिस्सा बने बाराबंकी के विप्रज निगम, बोले- नीली जर्सी में खेलना सपने जैसा
एशियाई खेल विवादः भारतीय एमएमए फाइटर सुचिका तरियाल ने सेमीफाइनल में हार को चुनौती दी
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.