Achira News Logo
Achira News

एस. के. आई. एम. एस. ने उच्च-रिज़ॉल्यूशन अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित कीं और उन्नत कैंसर निदान सुविधा शुरू की

Amar Ujala
एस. के. आई. एम. एस. ने उच्च-रिज़ॉल्यूशन अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित कीं और उन्नत कैंसर निदान सुविधा शुरू की
Full News
Share:

श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में अलग-वार्डों में हाई रेजोल्यूशन अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है। डायरेक्टर, प्रो. एम अशरफ गनई ने बुधवार को संस्थान में कई हाई-एंड मेडिकल उपकरणों और उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाओं का उद्घाटन किया।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंअलग-अलग वार्डों में हाई-रिजॉल्यूशन अल्ट्रासाउंड मशीनों की स्थापना से भर्ती मरीजों के लिए उनके बिस्तर पर ही डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान करेंगी। यह सुविधा डॉक्टरों को मरीज के बिस्तर पर ही जांच करने और तेजी से क्लिनिकल आकलन करने में मदद करेगी। इससे मरीजों का प्रबंधन और इलाज के परिणाम बेहतर होंगे।विज्ञापनविज्ञापनइसके अलावा पैथोलॉजी विभाग ने एक उन्नत इम्यूनोहिस्टोकेमिस्ट्री पैनल शुरू किया है। इसमें 174 मार्कर शामिल हैं। इससे संस्थान की कैंसर डायग्नोस्टिक्स और सटीक पैथोलॉजी सेवाएं काफी मजबूत होंगी। यह सुविधा ट्यूमर का ज्यादा सटीक वर्गीकरण करने और कैंसर के मरीजों के लिए व्यक्तिगत इलाज की रणनीतियों में मदद करेगी।डायग्नोस्टिक क्षमताओं को और बढ़ाते हुए माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक मशीनें (ऑटोमेटेड माइकोबैक्टीरियल डिटेक्शन) भी लगाई गई हैं। ये मशीनें संक्रामक रोगों और एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध के पैटर्न की तेजी से और सटीक पहचान करने में मदद करेंगी। इससे संक्रमण का निदान और मरीजों की देखभाल बेहतर होगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

एस. के. आई. एम. एस. ने उच्च-रिज़ॉल्यूशन अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित कीं और उन्नत कैंसर निदान सुविधा शुरू की | Achira News