Achira News Logo
Achira News

ऐतिहासिक टी20 क्रिकेट मैच में आमने-सामने होंगे भारत और जापान

ABP News
ऐतिहासिक टी20 क्रिकेट मैच में आमने-सामने होंगे भारत और जापान
Full News
Share:

2026 एशियन गेम्स के बीच 22 सितंबर को भारत और जापान का टी20 मैच खेला जाएगा. यह मैच भारत और जापान के कूटनीतिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर करवाया जा रहा है. यह ऐतिहासिक मैच सानो स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. यह पहली बार है जब भारत और जापान की क्रिकेट टीम टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में आमने-सामने आ रही होंगी. यह स्पोर्ट 75 पहल के तहत पहला मैच भी होगा. स्पोर्ट 75, भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर शुरू की गई एक द्विपक्षीय सांस्कृतिक और खेल कूटनीति पहल है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया जापान पहुंच चुकी है. यह भी बताते चलें कि एशियन गेम्स भी जापान में ही खेले जा रहे हैं, जहां भारत की मेंस टीम को 28 सितंबर को अपना पहला मैच खेलना है. भारत अपनी फुल-स्ट्रेन्थ वाली टीम लेकर जापान पहुंची है, जिसमें श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी से लेकर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं. अगर आप इस मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं तो जियोस्टार पर मत सर्च कीजिएगा. यहां जान लीजिए भारत और जापान का टी20 मैच आप कब और कहां देख सकते हैं. भारत और जापान का मैच Fancode मोबाइल एप और वेबसाइट पर लाइव दिखाया जाएगा. यह ऐतिहासिक टी20 मैच भारतीय समयानुसार 22 सितंबर की सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. यह भी पढ़ें: Asian Games: चैंपियन भारत की कबड्डी में धमाकेदार शुरुआत, जापान को रौंदा BCCI ने कुछ सप्ताह पहले ही जापान के खिलाफ टी20 मैच और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड घोषित कर दिया था. मगर हाल में इसमें कुछ बदलाव किए गए थे. वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा चोट के चलते जापान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे. वरुण चक्रवर्ती की जगह विप्रज निगम को मौका मिला है, जबकि यश ठाकुर ने हर्षित राणा की जगह ली है. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के कारण नीतीश कुमार रेड्डी को टी20 से बाहर कर दिया गया. श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, विप्रज निगम, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह , अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर यह भी पढ़ें: Suchika Tariyal रोती रहीं, क्यों छीना गया फाइनल का टिकट? वजह हैरान कर देगी

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.