ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम सितंबर में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वाड का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में भारतीय मूल के नील पटेल को जगह मिली है। नील ने बहुत ही कम समय में ऑस्ट्रेलिया में जूनियर क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें इसका इनाम अब मिला है और भारत के खिलाफ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। भारत के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम 3 वनडे मैच खेलेगी। इसके अलावा दो चार दिवसीय मैच भी खेले जाएंगे। नील सलामी बल्लेबाज हैं और वो भारत के खिलाफ मुकाबलों में पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बना डाले थे, जो कि रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया के लिए वे बल्लेबाजी के लिहाज से उभरते हुए बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। नील पटेल एक सलामी बल्लेबाजी हैं, जो ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता देखने को मिली है और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते हुए उन्होंने तहलका मचा दिया था। उन्होंने एक ही कैलेंडर ईयर में 1000 रन बना लिए थे। इसके बाद उनकी खूब चर्चा होने लगी। वे सिडनी प्रीमियर क्रिकेट के फर्स्ट ग्रेड में एक हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। पटेल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में अंडर-19 कैंप के लिए उन्हें बुलाया। वे जूनियर क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भविष्य के तौर पर देख रहा है, जो लंबे समय तक कंगारू टीम के लिए ऊपरी क्रम में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। अब उन्हें भारत दौरे के लिए टीम में चुना गया है। पटेल के पास मौका है कि वे अपनी प्रतिभा का जादू टीम इंडिया के खिलाफ भी दिखाएं। कैसी बार्टन, हेडन बारबुलोविक, इली ब्रेन, विल बायरोम, ब्लेक कैटल, जैक कोजस्नेक, स्पेंसर ग्रीन, कोनर ग्रीकोरी, चार्ली हेंडरसन, जेड हॉलिक, मैथ्यू लॉफ, नील पटेल, जैकब पिएट्ज, पैट्रिक सुलीवान, थेयो सिनगोस, थॉमस वासेओ। बेइज्जती के बाद शशांक सिंह ने छोड़ा छत्तीसगढ़ का साथ, अब इस टीम के लिए दिखाएंगे दम भारत दौरे पर आएगी Australia U19 टीम, भारतीय मूल के इस खिलाड़ी को मिली स्क्वॉड में जगह
ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम भारत का दौरा करेगी, जिसमें भारतीय मूल के स्टार नील पटेल होंगे
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.