Achira News Logo
Achira News

ऑस्ट्रेलिया के बिली स्टैनलेक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर; जैक एडवर्ड्स करेंगे पदार्पण

Aaj Tak
ऑस्ट्रेलिया के बिली स्टैनलेक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर; जैक एडवर्ड्स करेंगे पदार्पण
Full News
Share:

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 24 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज से पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक चोट के कारण ओडीआई सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को टीम में शामिल किया गया है, जिनके पास ओडीआई वनडे डेब्यू करने का मौका होगा. जैक एडवर्ड्स ने इस साल पाकिस्तान के खिलाफ अपना इकलौता टी20I मुकाबला खेला था. एडवर्ड्स फिलहाल भारत में ऑस्ट्रेलिया -ए टीम के साथ मौजूद थे. वह पुडुचेरी में इंडिया-ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले की तैयारी कर रहे थे. अब उन्हें अचानक साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बुलाया गया है और वह भारत से सीधे डरबन के लिए रवाना होंगे. बिली स्टेनलेक को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान साइड स्ट्रेन की समस्या हुई. वह अपने पांचवें ओवर के दौरान बीच में ही मैदान से बाहर चले गए. इसके बाद उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया और ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद उनकी स्कैनिंग होगी. स्टेनलेक के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी कॉम्बिनेशन में बदलाव हुआ है. हालांकि टीम के पास पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट जैसे विकल्प मौजूद हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को भी साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से रिलीज कर दिया गया है. खास बात यह है कि जॉनसन चोटिल नहीं हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दो मुकाबले खेले थे और करीब 18 महीने के अंतराल के बाद वनडे टीम में वापसी की थी. रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ स्पेंसर जॉनसन ने दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक जीत में योगदान दिया था. इतना ही नहीं, उन्होंने नाथन एलिस के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 27 रनों की मैच विनिंग साझेदारी भी की थी. इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए जरूरी नहीं माना. अब जॉनसन अगले महीने पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए 50 ओवर्स के मुकाबले खेलेंगे. ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी यूनिट में पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क डरबन में टीम के साथ जुड़ेंगे. इनके अलावा जोश हेजलवुड, नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट भी टीम का हिस्सा हैं. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 24 सितंबर को डरबन, दूसरा 27 सितंबर को जोहानिसबर्ग और तीसरा 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा. मिचेल मार्श, पैट कमिंस (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली (विकेटकीपर), जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टेनलेक, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा और जैक एडवर्ड्स.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.