Achira News Logo
Achira News

ओकले मेटा वैनगार्डः उच्च-तीव्रता वाले खेलों के लिए दुनिया का पहला प्रदर्शन एआई चश्मे

Navbharat Times
ओकले मेटा वैनगार्डः उच्च-तीव्रता वाले खेलों के लिए दुनिया का पहला प्रदर्शन एआई चश्मे
Full News
Share:

Oakley और Meta ने मिलकर दुनिया के पहले परफॉरमेंस एआई ग्लास लॉन्च किए हैं। इनका नाम Oakley Meta Vanguard है। ये चश्मे उन एथलीट्स के लिए बनाए गए हैं जो अपने ट्रेंनिंग में टेक्नोलॉजी का तड़का चाहते हैं। 52,300 रुपये की शुरुआती कीमत वाले ये स्मार्ट ग्लास न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि एआई टेक्नोलॉजी से लैस भी हैं। ये स्मार्ट ग्लास वर्कआउट और ट्रेनिंग के दौरान क्षमता को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इन चश्मों की सबसे खास बात है कि इनका AI अब हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करता है। ऐसे मे इन्हें इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है। चलिए Oakley और Meta की इस खास पेशकस के बारे में और जानते हैं।एथलीट्स के लिए खास फीचर्स और हिंदी सपोर्टOakley Meta Vanguard को खास तौर पर हाई-इंटेंसिटी स्पोर्ट्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Meta AI का सपोर्ट भी मिलता है, जो गार्मिन Garmin और अन्य फिटनेस ऐप्स के साथ जुड़कर आपके हार्ट-रेट और परफॉरमेंस की रियल-टाइम में जानकारी दे सकता है। इन ग्लासेज को पहनकर आप बस "Hey Meta" बोलकर अपनी प्रोग्रेस जान सकते हैं। भारतीय यूजर्स के लिए इसमें हिंदी भाषा का सपोर्ट भी दिया गया है। ऐसे में हिंदी में कमांड देकर इन स्मार्टग्लासेज से फोटो क्लिक कर सकते हैं या मैसेज भेज सकते हैं। इन ग्लासेज की एक खास बात और है कि इसमें बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण की आवाज को एआई की आवाज के तौर पर चुना गया है।पावरफुल कैमरा और लंबी बैटरी लाइफइन स्मार्ट चश्मों में 12-मेगापिक्सल का POV कैमरा लगा है, जो 3K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इनकी मदद से एथलीट्स अपने मैराथन या एडवेंचर को बिना हाथ लगाए रिकॉर्ड कर सकते हैं। इन स्मार्ट चश्मों की बैटरी लाइफ काफी दमदार है। एक बार चार्ज होने के बाद आप इन्हें 9 घंटे तक चला सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी 36 घंटे तक बढ़ जाती है। साथ ही, इसके ओपन-ईयर स्पीकर्स काफी तेज हैं, जो शोर-शराबे वाली सड़क या तेज हवा के बीच भी साफ साउंड करते हैं।मजबूत डिजाइन और PRIZM लेंस का इस्तेमालखेलों के दौरान मजबूती के लिए ये स्मार्टग्लासेज IP67 रेटिंग के साथ आते हैं, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित हैं। Oakley की थ्री-पॉइंट फिट टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की वजह से ये चश्मे हेलमेट या टोपी के साथ भी चेहरे पर टिके रहें। इसमें ओकली की मशहूर PRIZM लेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, जो रंगों और कंट्रास्ट को बढ़ाकर एथलीट्स को बारीक चीजें साफ देखने में मदद करती है। यह कलेक्शन चार अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

ओकले मेटा वैनगार्डः उच्च-तीव्रता वाले खेलों के लिए दुनिया का पहला प्रदर्शन एआई चश्मे | Achira News