Achira News Logo
Achira News

ओमान की ए टीम ने 2026 टी20 विश्व कप के वार्म-अप मैच में श्रीलंका ए को हराया

ABP News
ओमान की ए टीम ने 2026 टी20 विश्व कप के वार्म-अप मैच में श्रीलंका ए को हराया
Full News
Share:

2026 टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच खेले जा रहे हैं. कई सीनियर टीमों की जगह उनकी ए टीम खेल रही हैं. आज कोलंबो में ओमान का वॉर्म-अप मैच श्रीलंका-ए से था. ओमान ने इस मैच में बड़ा उलटफेर कर दिया. ओमान ने श्रीलंका को 5 विकेट से शिकस्त दी. पहले खेलने के बाद श्रीलंका-ए ने 9 विकेट खोकर 145 रन बनाए थे. इसके जवाब में ओमान ने 5 विकेट खोकर 18 ओवरों में जीत हासिल कर ली. श्रीलंका-ए की पारी की बात करें तो सिनेथ जयवर्धने ने दुलनिथ सिगेरा के साथ 2.4 ओवरों में 23 रन की ओपनिंग साझेदारी की. सेनिथ 5 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दुलनिथ ने 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली. पहला विकेट गिरने के बाद श्रीलंका-ए ने 49 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे. यहां से साहन कोसला ने कविजा गमागे के साथ 23 रन की साझेदारी की. कविजा टीम के खाते में 12 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद साहन ने सचिथा जयतिलके के साथ 33 रन जुटाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. वनुजा सहान 21 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे चामिंडू विक्रमसिंघे ने 13 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 24 रन की नाबाद पारी खेली. ओमान के लिए शाह फैसल, शकील अहमद और जय ओडेदरा ने 2-2 विकेट हासिल किए. वहीं नदीम खान को 1 विकेट हाथ लगा. इसके जवाब में ओमान ने 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. आमिर कलीम ने हम्माद मिर्जा के साथ 3.1 ओवरों में 25 रन की साझेदारी की. हम्माद 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कुछ देर बाद टीम ने वसीम अली (2) का विकेट भी गंवा दिया. यहां से आमिर ने करण सोनावले के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 35 रन जुटाकर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया. करण 8 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद आमिर ने मोर्चा संभाले रखा. उन्होंने विनायक शुक्ला के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन जुटाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. आमिर कलीम 47 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 80 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विनायक ने 24 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 39 रन की नाबाद पारी खेली. श्रीलंका-ए के लिए वनुजा सहान ने 16 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि कविजा गमागे और लहिरू समरकून ने 1-1 विकेट हासिल किया.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

ओमान की ए टीम ने 2026 टी20 विश्व कप के वार्म-अप मैच में श्रीलंका ए को हराया | Achira News