कोलंबो:टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले वॉर्म अप मुकाबले खेला जा रहे हैं। टूर्नामेंट के चौथे वॉर्म अप मैच में ओमान ने श्रीलंका ए के खिलाफ जीत हासिल की। कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में ओमान को 5 विकेट से जीत मिली। पहले खेलते हुए श्रीलंका ए ने 9 विकेट पर 145 रन बनाए। जवाब ने ओमान ने 5 विकेट खोकर 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।श्रीलंका ए की बैटिंग चली ही नहींटॉस जीतने के बाद पहले खेलने उतरी श्रीलंका ए की बैटिंग नहीं चली। सलामी बल्लेबाज सिनेथ जयवर्देना सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। पुलिंदु परेरा 9 और विकेटकीपर पवन संदेश 3 रन बना सके। दुल्निथ सिगेरा ने 20 रनों की पारी खेली। चारों बल्लेबाज पावरप्ले में ही आउट हो गए। 49 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद गुणसेकरा सेनाविरत्नागे डॉन सहन कोसल और काविजा गामागे ने पारी को संभाला। दोनों ने काफी धीमी बैटिंग की। कोसल ने 25 गेंद पर 21 जबकि गामागे ने 12 गेंद पर 12 रन बनाए। अंत में चमिंदु विक्रमासिंघे ने 13 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाकर टीम को 145 रनों तक पहुंचा दिया। शाह फैसल, शकील अहमद और जय ओडेद्रा ने 2-2 विकेट लिए।44 साल के आमिर ने 80 रन ठोकेओमान को सलामी बल्लेबाज आमिर कलीम ने अकेले दम पर जीत दिला दी। टॉप-5 में चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। हम्मद मिर्जा 5, वसीम अली 2, करण सोनावाले 8 रन बनाकर आउट हुए जबकि मोहम्मद नदीम का खाता नहीं खुला। वहीं आमिर ने इस दौरान 25 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वह 14वें ओवर में 80 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए। उस समय ओमान का स्कोर 114 रन था। आमिर ने 47 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के मारे। यहां सेविनायक शुक्लाने नाबाद 39 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया। 24 गेंदों पर उन्होंने 3 चौकों के अलावा दो छक्का लगा।आमिर टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ीआमिर कलीमटी20 विश्व कप 2026के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्हें पहले टीम में जगह नहीं मिली थी लेकिन रिप्लेसमेंट के रूप में टी20 विश्व कप का हिस्सा बन गए। कुछ समय पहले तक वह ओमान की अंडर-19 टीम के कोच थे। एशिया कप 2026 से पहले टीम में उनकी वापसी हुई थी। एशिया कप में उन्होंने भारत के खिलाफ अर्धशतकीय पारी भी खेली थी।
ओमान ने टी20 विश्व कप अभ्यास मैच में श्रीलंका ए को 5 विकेट से हराया
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.