Achira News Logo
Achira News

कोंकणा सेन शर्मा तीसरी किस्त के लिए'लस्ट स्टोरीज'में लौटीं

India TV
कोंकणा सेन शर्मा तीसरी किस्त के लिए'लस्ट स्टोरीज'में लौटीं
Full News
Share:

कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों 'लस्ट स्टोरीज़ 3' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, राधिका आप्टे, राधिका मदान, अली फजल, अभिषेक बनर्जी और विजय वर्मा जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। 'लस्ट स्टोरीज 3' में चार अलग-अलग कहानी दिखाई गई हैं । चाहत के कई रंगों से भरी इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन, लस्ट स्टोरीज 3 की स्ट्रीमिंग के बीच कोंकणा सेन शर्मा की एक तस्वीर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, कोंकणा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वह डेंगू की चपेट में आ गई हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। कोंकणा सेन शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल के बेड से अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सेल्यूट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें डेंगू हुआ है, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अब वह पहले से बेहतर मेहसूस कर रही हैं। हालांकि, उनकी इस तस्वीर ने फैंस को जरूर चिंता में डाल दिया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कोंकणा की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कमेंट में उनका हाल-चाल जानने की कोशिश की। कोंकणा सेन शर्मा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह अस्पताल के कपड़े पहने, अस्पताल के बिस्तर पर बैठी मजेदार पोज़ देती दिख रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दोस्तों, डेंगू से सावधान रहें। अस्पताल में थी, लेकिन अब बेहतर हूं।' दूसरी तरफ कोंकणा सेन शर्मा अमोल पराशर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में अमोल के जन्मदिन पर, कोंकणा ने एक रील शेयर करते हुए उन्हें अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया। वीडियो पर लिखा था, 'जब उनका जन्मदिन हो और वह कुछ भी नहीं करना चाहते हों!' कोंकणा ने कैप्शन में बस 'HBD AP!' लिखते हुए अमोल पराशर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जैसे ही कोंकणा ने रील शेयर किया, सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल करने लगे। कोंकणा और अमोल पाराशर ने सबसे पहले अलंकृता श्रीवास्तव की 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में साथ काम किया था, जो नेटफ्लिक्स इंडिया पर 2019 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों का ऑफ स्क्रीन तालमेल फैंस का ध्यान खींचने लगा और इनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं। हालांकि, अब तक दोनों ने खुलकर कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की है। पिछले साल दोनों की डेटिंग की चर्चा तब फिर जोर पकड़ने लगी, जब कोंकणा, अमोल पराशर की लोकप्रिय प्राइम वीडियो कॉमेडी सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' के प्रीमियर में शामिल हुईं। फिल्मों से जुड़ी हैं कोंकणा की तीन पुश्तें, मां थीं कहानियों की क्वीन, दादा ने तय की कई फिल्मों की किस्मत Latest Bollywood News

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.