जंतर-मंतर पर सफलता पूर्वक स्टूडेंट प्रोटेस्ट ऑर्गेनाइज करने के बाद अब सीजेपी एंड टीम राजनीतिक मुद्दों को लेकर एक्टिव नजर आ रही है. जल्द ही सीजेपी ऐसा कैंपेन लॉन्च करने जा रही है, जिससे सीधा संवाद जनता से किया जा सके. सीजेपी के संस्थापक ने इस कैंपेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. अभिजीत दिपके ने गुरुवार 6 अगस्त 2026 को कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी अगले महीने पूरे भारत में लोगों से बातचीत करने और उनके मुद्दों को जानने के लिए क्या बोलती है पब्लिक नाम से कैंपेन शुरू करेगी. दिपके ने यह बयान महाराष्ट्र में अपने गृह जिले छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी की कोर टीम की मीटिंग खत्म होने के बाद दिया. वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित कर रहे थे. VIDEO | Chhatrapati Sambhajinagar: CJP Chief Abhijeet Dipke says, "Around 65% of India's population is under the age of 35. They are the country's future. They are the ones who will lead this nation and take it forward. If you ignore them, do not speak to them, and do not engage… pic.twitter.com/PvjO7HB6BM कोर टीम बुधवार से दिपके के घर पर मौजूद है. उन्होंने कहा, हम जानेंगे कि लोग देश के मौजूदा हालात के बारे में क्या सोचते हैं और उन्हें किन मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद स्टूटेंड प्रोटेस्ट की सबसे बड़ी कामयाबी बताते हुए दिपके ने कहा, 'इस सरकार ने पिछले 10-12 सालों में लोगों के मन में जो डर पैदा किया था, वह अब खत्म हो गया है. लोक अब सड़कों पर उतरेंगे. आज उन्होंने एक व्यक्ति का इस्तीफा मांगा है. कल वे दूसरों के इस्तीफे लेंगे.' दिपके ने कहा, 'सीजेपी बाबा साहेब अंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के विकसित भारत के विजन के हिसाब से काम करेगी. नीट पेपर लीक और दूसरी गड़बड़ियों की वजह से प्रधान को केंद्रीय शिक्षामंत्री के पद से इस्तीफा देना पडा. दिपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन से सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि बेरोजगार युवा भी शामिल थे. बेरोज़गारी एक बड़ी समस्या है. हम इसे देश भर का मुद्दा बनाएंगे. हम शिक्षा सुधारों पर काम करेंगे.' उन्होंने कहा, 'स्कूली शिक्षा के बाद से ही शिक्षा सस्ती नहीं रही है. शिक्षा का इस्तेमाल मुनाफ़ा कमाने के लिए किया जाता है. लेकिन हम इसे बदलना चाहते हैं. देश में 60 प्रतिशत लोग 35 साल से कम उम्र के हैं. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों में भी ऐसे ही लोग शामिल थे.' नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.
कॉकरोच जनता पार्टी अगले महीने राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.