Achira News Logo
Achira News

कॉकरोच जनता पार्टी कोच्चि में एस. आई. आर. प्रक्रिया का विरोध करेगी

ABP News•
कॉकरोच जनता पार्टी कोच्चि में एस. आई. आर. प्रक्रिया का विरोध करेगी
Full News
Share:

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आगामी 7 नवंबर को केरल के कोच्चि में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. यह प्रदर्शन एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है, जिसके जरिए इसे तुरंत रद्द करने की मांग दोहराई गई. इस विरोध प्रदर्शन का नाम ‘कोच्चि में जंतर-मंतर’ रखा गया है. यह प्रदर्शन 7 नवंबर को शाम 4 बजे से कोच्चि के 'राझेंद्र मैदान' में आयोजित किया जाएगा. इस विरोध प्रदर्शन में सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, दक्षिण क्षेत्र के प्रमुख विजय मल्लांगी और राष्ट्रीय सचिव आफरीन नवाज शामिल होंगे. यह प्रदर्शन दिल्ली में पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सीजेपी का पहला बड़ा कदम है. पिछले महीने अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई सीजेपी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. ये नेता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ बिना अनुमति के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे. सरकार ने बाद में जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल की सूची से डीनोटिफाई कर दिया था. हालांकि, इसके बावजूद सौरव दास और आशुतोष रांका ने इस फैसले का विरोध करने के लिए वहां पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और एक हफ्ते जेल में रहना पड़ा. बाद में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) को यह अंडरटेकिंग देने पर उन्हें रिहा किया गया कि जब तक जंतर-मंतर पर रोक लगी है, वे वहां कोई प्रदर्शन आयोजित नहीं करेंगे. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पिछले महीने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'तिरंगा कार्यक्रम' का ऐलान किया था. उन्हें भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बाद में SEM द्वारा सशर्त जमानत पर रिहा किया गया. इस जमानत की एक प्रमुख शर्त यह है कि वे अगले एक साल तक किसी भी तरह से शांति भंग नहीं होने देंगे. इसके अलावा, सीजेपी ने 1 नवंबर को दिल्ली में हुए इंडिया गठबंधन के मार्च का समर्थन तो किया था, लेकिन राहुल गांधी की अगुवाई में रामलीला मैदान में हुई रैली में वे शामिल नहीं हुए थे. विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: vikramk@abpnetwork.com

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.