कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी पहली राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें 12 लोग शामिल हैं. अभिजीत दीपके को सीजेपी का फाउंडर और नेशनल कन्वीनर नियुक्त किया गया है. जंतर-मंतर आंदोलन के साथी सौरव दास और आशुतोष रांका को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है. नई टीम की घोषणा के बाद अभिजीत दीपके ने सभी को बधाई दी. अपने एक्स पोस्ट में अभिजीत दीपके ने कहा, "CJP के सभी नए नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई! भारत की 65 फीसदी आबादी 35 साल से कम उम्र की है, इसलिए युवाओं की आवाज को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. ये युवा टीम देश की राजनीतिक चर्चा को बदलने और युवाओं को केंद्र में लाने की दिशा में काम करेगी. आइए हम विनम्र और जमीन से जुड़े रहें, क्योंकि सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हम वही न बन जाएं जिसके खिलाफ हम लड़ रहे हैं." Congratulations to all the newly appointed office bearers of CJP! With 65% of India’s population under the age of 35, youth voices can no longer be ignored. This young team will work toward changing the country's political discourse to place youth at the center. Let’s remain… https://t.co/9GgZnnoyOB सीजेपी ने अपनी पहली नेशनल टीम की जो घोषणा की है उसके सभी पदाधिकारियों की उम्र 26 से 35 साल के बीच है. खुद दीपके 30 साल के हैं. सीजेपी ने अजिंक्य शिंदे (35) को संगठन का प्रभारी बनाया है. दीपक बालियान (26) सह-प्रभारी होंगे. आफरीन नवाज (34) राष्ट्रीय सचिव, विजय रेड्डी मल्लांगी (30) मीडिया लीड, रत्ना सिंह (31) लीगल अफेयर्स लीड, वैष्णवी गौड़ (29) रिसर्च एंड पॉलिसी लीड, रोहन देशपांडे (31) टेकनॉलजी लीड और योगेश इंगाले (33) फाइनेंशियल लीड नियुक्त किए गए हैं. सीजेपी ने जोनल लीडरशिप की भी घोषणा की है. दीपक बालियान को नॉर्थ जोन, विजय को साउथ जोन, अंकित भारद्वाज को ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट जोन और योगेश को वेस्ट जोन की जिम्मेदारी दी गई है. सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com
कॉकरोच जनता पार्टी ने अभिजीत दीपके के नेतृत्व में राष्ट्रीय टीम की घोषणा की
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.