Achira News Logo
Achira News

कांग्रेस ने उमंग सिंघर को हरियाणा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया

Amar Ujala
कांग्रेस ने उमंग सिंघर को हरियाणा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया
Full News
Share:

कांग्रेस का मानना है कि उमंग सिंघार के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन चलाने की क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में हरियाणा कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।विज्ञापनकांग्रेस का संगठन सृजन अभियान राज्यों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। हरियाणा के पर्यवेक्षक के रूप में उमंग सिंघार संगठन की गतिविधियों की निगरानी करेंगे, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे और संगठन विस्तार की रणनीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।विज्ञापनमोती मस्जिद के बैरिकेड्स पर भड़के व्यापारी, बाजार बंद कर सड़क पर बैठे, कहा- रास्ता खोलो, कारोबार बचाओनियुक्ति की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उमंग सिंघार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे प्रदेश कांग्रेस के लिए भी गौरव का विषय बताया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।प्रदेश कांग्रेस सचिव विनोद सेन की ओर से जारी बयान में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह फैसला उमंग सिंघार की कार्यशैली और नेतृत्व पर पार्टी के विश्वास को दर्शाता है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.