Achira News Logo
Achira News

कांग्रेस नेताओं ने राज्य नेतृत्व का विरोध किया, दिल्ली तक मार्च करने और धरना देने की योजना बनाई

Dainik Jagran
कांग्रेस नेताओं ने राज्य नेतृत्व का विरोध किया, दिल्ली तक मार्च करने और धरना देने की योजना बनाई
Full News
Share:

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे समर्पित कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की है कि संगठनात्मक मुद्दों को लेकर नाराज नेता-कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे और कांग्रेस मुख्यालय पर चरणबद्ध धरना-प्रदर्शन करेंगे। गुरुवार को इन कांग्रेसियों की कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसकी जानकारी एआईसीसी सदस्य आनंद माधव ने दी। बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण में 12 अगस्त को सिवान, दूसरे चरण में 16 अगस्त को औरंगाबाद तथा तीसरे चरण में 19 अगस्त को नालंदा में कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। अन्य जिलों के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। नेताओं का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित उपेक्षा और भेदभाव के मामलों को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष उठाया जाएगा। उनका दावा है कि आंदोलन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कराना है। आंदोलन के संचालन के लिए मो. जमाल अहमद भल्लू और नागेंद्र पासवान विकल को संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही 24 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का भी गठन किया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कृष्णा अल्लावरू हटाओ, कांग्रेस बचाओ अभियान के समर्थन में पूरे बिहार में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। नेताओं ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत प्रखंड कांग्रेस कमेटी का काम अंतिम चरण में है। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की पहल शुरू हो चुकी है जिसके बाद पार्टी पंचायत और वार्ड में मजबूती पर पार्टी फोकस करेगी। बिहार प्रदेश कांग्रेस की जिलाध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार को सदाकत आश्रम में प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में हुई। बैठक में संगठन विस्तार के साथ जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने की रणनीति तय की गई। जिसमें कई आवश्यक निर्देश जिलाध्यक्षों को दिए गए। अल्लावारू ने कहा कि जिलों में सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ आवश्यक रूप से मासिक बैठक के साथ प्रखंड और पंचायतों में छोटे समूहों के साथ संवाद का कार्यक्रम आवश्यक रूप से संचालित करें। घर कांग्रेस का झंडा और चलो पंचायत चलो वार्ड कार्यक्रम को लेकर भी आवश्यक निर्देश भी दिए गए। राजेश राम ने कहा कि जिलाध्यक्ष स्थानीय जनसमस्याओं पर मुखर होकर आंदोलन करें और जनता के सुख-दुख में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने पेपर लीक, शिक्षा, रोजगार, ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स वसूली और अन्य जनहित के मुद्दों पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक में सुशील पासी, शाहनवाज आलम, लालाभाई पटेल, जितेन्द्र गुप्ता, मिन्नत रहमानी, प्रेमचंद सिंह, स्नेहाशीष वर्धन सहित सभी जिलाध्यक्ष मौजूद थे। बांकीपुर हार के बाद तेजस्वी का बड़ा एक्शन, बिहार में RJD का पूरा संगठन भंग; अब बनेगी नई टीम बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC: 2027 तक रहेगा कार्यकाल, पिता उपेंद्र की मौजूदगी में ली शपथ

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.