-मुद्दों की तलाश में दुष्प्रचार को हथियार बनाने वाली कांग्रेस को संयम की जरूरतऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सीबीआई जांच के निर्णय पर सवाल उठाने और भ्रम फैलाने वाली कांग्रेस जांच शुरू होने के बाद बेनकाब हो गई है। जनता उसके चरित्र को बखूबी पहचान गई है।भट्ट ने कहा कि अब कांग्रेस को जवाब देना चाहिए क्योंकि वह सीएम की संस्तुति के बाद अक्सर यह कहती रही कि जांच का ब्योरा पब्लिक डोमेन में नहीं है और सरकार ने मामले को शांत करने के लिए ही ऐसा किया। अब जांच शुरू हो गई है तो कांग्रेस ने चुप्पी साध ली है, लेकिन उसकी हकीकत जनता के बीच सार्वजनिक हो गई है। कांग्रेस का उद्देश्य अंकिता को न्याय दिलाना नहीं बल्कि इसे राजनैतिक मुद्दा बनाकर अवसर तलाशना है। भाजपा ने देवभूमि की इस बेटी को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एसआईटी की जांच के बाद आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई। आरोपी जमानत नहीं ले पाए। विवेचना के दौरान भी कांग्रेस जांच को लेकर सवाल उठाती रही और निर्णय सबने देखा। जांच एजेंसियों ने कड़ी मेहनत से आरोपियों को सजा तक पहुंचाया।विज्ञापनविज्ञापनभट्ट ने कहा कि अब तक हर मामले में कांग्रेस बेनकाब हुई। भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच शुरू होने से पहले कांग्रेस इसी तरह दुष्प्रचार करती रही। रूद्रपुर में विधायक पुत्र का प्रकरण हाल ही में सामने आया और कांग्रेस कानून व्यवस्था पर हो हल्ला मचा रही थी। तब भी कांग्रेस बेनकाब हुई। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की असलियत को समझ चुकी है और उसके द्वारा किसी भी प्रोपेगेंडा में अब उसे भरोसा नहीं है।
कांग्रेस मुद्दों की तलाश में प्रचार को हथियार बना रही हैः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.