Achira News Logo
Achira News

कांग्रेस स्थानीय मुद्दों के समाधान के लिए बड़े पैमाने पर अभियान की योजना बना रही है

Amar Ujala
कांग्रेस स्थानीय मुद्दों के समाधान के लिए बड़े पैमाने पर अभियान की योजना बना रही है
Full News
Share:

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक में यह सहमति बनी कि प्रदेश में जनता से सीधे जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाए। जिला और विधानसभा स्तर पर संगठन को स्थानीय समस्याएं चिन्हित कर उन्हें लगातार उठाने के निर्देश दिए जाएंगे। भोपाल में होने वाली पीएसी बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।विज्ञापनसूत्रों का कहना है कि जीतू पटवारी और उनके परिवार के खिलाफ कथित सरकारी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। इसके विरोध में इंदौर में बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जा सकता है। पार्टी के भीतर राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में शामिल होने की भी चर्चा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।विज्ञापनमानसून की बेरुखी से खेती पर संकट, 48 जिलों में बारिश का बड़ा घाटा, अगले 3 दिन राहत की उम्मीदकांग्रेस ने जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और विधानसभा प्रभारियों से कहा है कि वे अपने क्षेत्रों की प्रमुख जनसमस्याओं की पहचान कर उन्हें संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाएं। पार्टी का मानना है कि स्थानीय मुद्दों पर लगातार संघर्ष से ही जनता के बीच मजबूत राजनीतिक माहौल बनाया जा सकता है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.