कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाल ही में 'छात्रों की गूंज' नाम के कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए थे. यहां मंच पर उन्होंने कई स्टूडेंट्स से बातचीत की. हालांकि ये कार्यक्रम उस वाकये को लेकर विवाद में तब्दील हो गया जब राहुल गांधी के साथ मंच पर स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए उनके एक बयान का मजाक उड़ाया था. इसे लेकर पुलकित मणि, कांग्रेस और राहुल गांधी पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी भी भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. 19 सितंबर को राहुल गांधी के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे. हालांकि मंच से उन्होंने एक ऐसी हरकत कर दी कि उन्हें लोग जमकर खरी-खरी सुना रहे हैं. वहीं राहुल द्वारा मंच पर पुलकित का साथ दिए जाने पर राहुल गांधी भी निशाने पर आ गए हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने अपनी एक जनसभा में एक बुजुर्ग महिला के खड़े रहने पर उन्हें कुर्सी देने के लिए कहा था. पीएम मोदी के इस सराहनीय काम को पुलकित ने उनकी मिमिक्री करते हुए उनका जमकर मजाक उड़ाया. इस दौरान राहुल गांधी भी उनके साथ खूब हंस रहे थे और दोनों मंच पर पीएम का मजाक उड़ाते हुए एक दूसरे को बार-बार गले लगा रहे थे. रणवीर शौरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर इस मामले को लेकर जोरदार निशाना साधा है. बॉलीवुड अभिनेता ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, 'वे 'मां को कुर्सी दो' का मज़ाक उड़ा रहे हैं, जबकि उनकी पूरी पार्टी का मकसद ही 'बेटे को कुर्सी' दिलाना है.' वो लोग “माँ को कुर्सी दो” का मज़ाक़ उड़ा रहें हैं जिनकी पूरी पार्टी का अस्तित्व “बेटे को कुर्सी” दिलाना है। 😏 pic.twitter.com/EclVrw322a 54 वर्षीय रणवीर शौरी ने अपना करियर बतौर वीजे शुरू किया था. बॉलीवुड में उनका आगाज साल 2002 में फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' से हुआ था. वो 'सिंह इज किंग', 'एक था टाइगर', 'टाइगर 3', 'खोसला का घोसला', 'चांदनी चौक टू चाइना', 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' और 'हैप्पी एंडिंग' सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंदौर में विद्यार्थी की गूंज कार्यक्रम में भाग लिया
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.