Achira News Logo
Achira News

कोटा छात्रावास में'आत्महत्या-रोकथाम'जाली संरचना का वायरल वीडियो अधिकारियों द्वारा खारिज किया गया

Amar Ujala
कोटा छात्रावास में'आत्महत्या-रोकथाम'जाली संरचना का वायरल वीडियो अधिकारियों द्वारा खारिज किया गया
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleकोटा में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंखों के आसपास जालीदार पिंजरे जैसी संरचना दिखाई दे रही है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि यह कोटा के किसी हॉस्टल का है, जहां छात्रों को आत्महत्या से रोकने के लिए इस तरह की व्यवस्था की गई है। वीडियो के साथ अलग-अलग तरह के कैप्शन भी साझा किए जा रहे थे, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई।और पढ़ेंTrending Videosप्रशासन ने दावे को बताया गलतइस मामले में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो का कोटा से कोई संबंध नहीं है। अधिकारियों ने इसे पूरी तरह भ्रामक बताते हुए कहा कि शहर की छवि खराब करने के उद्देश्य से इस तरह का वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के इस तरह की सामग्री पर विश्वास न करें।विज्ञापनविज्ञापनहॉस्टल एसोसिएशन ने भी किया खंडनकोटा हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने भी इस वीडियो को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो कोटा के किसी भी हॉस्टल या पीजी का नहीं है। शहर में कहीं भी पंखों के आसपास इस तरह की जालियां नहीं लगाई गई हैं। उनके अनुसार, यह वीडियो किसी बड़े हॉल का प्रतीत होता है, जिसे गलत तरीके से कोटा से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है।पढ़ें-कोटा में भरभरा कर गिरा तीन मंजिला मकान: वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर, इमारत की मरम्मत के बाद क्यों हुआ हादसा?छात्रों और अभिभावकों में फैला भ्रमवीडियो के वायरल होने के बाद कोटा में पढ़ाई कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल बन गया। कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए, हालांकि प्रशासन और संबंधित संगठनों के स्पष्टीकरण के बाद स्थिति धीरे-धीरे स्पष्ट हो रही है।प्रवेश सत्र के बीच छवि प्रभावित करने की आशंकायह पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए नए छात्र प्रवेश ले रहे हैं। ऐसे में इस तरह के भ्रामक वीडियो से शहर की छवि पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और हॉस्टल संचालकों ने स्पष्ट किया है कि कोटा में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।विज्ञापनविज्ञापनरहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें AndroidHindi News App, iOSHindi News AppऔरAmarujala Hindi News APPअपने मोबाइल पे|Get allIndia Newsin Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and morenews in Hindi.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

कोटा छात्रावास में'आत्महत्या-रोकथाम'जाली संरचना का वायरल वीडियो अधिकारियों द्वारा खारिज किया गया | Achira News