Achira News Logo
Achira News

केट डेनियल की वजन घटाने की यात्राः मानसिक शक्ति और स्वस्थ आदतें सफलता की कुंजी

Aaj Tak
केट डेनियल की वजन घटाने की यात्राः मानसिक शक्ति और स्वस्थ आदतें सफलता की कुंजी
Full News
Share:

वजन घटाने के लिए अक्सर डाइट, कैलोरी काउंटिंग और एक्सरसाइज पर जोर दिया जाता है. लेकिन कई लोग उस जर्नी के दौरान देखते हैं कि ये जर्नी जितनी आसान लगती है, उतनी आसान है नहीं. आपको अपनी ईटिंग हैबिट्स और लाइफस्टाइल बदलने के लिए मेंटली रूप से मजबूत होना पड़ता है, उसके बाद ही आप वजन कम कर पाते हैं. कुछ समय पहले एक लेडी केट डेनियल ने अपना करीब 70 किलो वजन कम किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया है कि इतने वेट लॉस के लिए उन्होंने कौन-कौन सी बेसिक चीजों को ध्यान रखा जिससे उन्हें यहां तक पहुंचने में मदद मिली. घर का खाना खायाडेनियल ने बताया कि हमेशावेट लॉसकी शुरुआत किचन से होती है. वह बाहर का जंक फूड काफी खाती थीं इसलिए उन्होंने सबसे पहले अपनी इस आदत को सुधारा और बाहर का खाना बंद किया. उन्होंने घर पर कुकिंग करना शुरू की और उसी को अपनी डाइट में शामिल किया. पोर्शन कंट्रोल किया डेनियल का मानना है कि आप क्या खा रहे हैं, उससे ज्यादा जरूरी यह है कि आप कितना खा रहे हैं. उन्होंने 'पोर्शन कंट्रोल' यानी कम मात्रा में खाने की तकनीक अपनाई. एक बार अधिक खाने की जगह उन्होंने कई छोटी-छोटी मील खानी शुरू कीं जिससे मेटाबॉलिज्म भी बेहतर हुआ और डाइजेशन सुधरा.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

केट डेनियल की वजन घटाने की यात्राः मानसिक शक्ति और स्वस्थ आदतें सफलता की कुंजी | Achira News