Achira News Logo
Achira News

कुट्टू आटाः एक पौष्टिक उपवास विकल्प या संभावित एलर्जी ट्रिगर?

TV9 Hindi
कुट्टू आटाः एक पौष्टिक उपवास विकल्प या संभावित एलर्जी ट्रिगर?
Full News
Share:

आज से नवरात्रि शुरू हो गए हैं और इस दौरान लोग व्रत में कुट्टू के आटे का खूब सेवन करते हैं. कुट्टू का आटा ग्लूटेन-फ्री होता है, जो पाचन के लिए हल्का माना जाता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं. यह दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. कुट्टू का आटा व्रत के दौरान शरीर को जरूरी पोषण देता है, जिससे कमजोरी महसूस नहीं होती. इसके अलावा यहवजन कंट्रोलकरने में भी सहायक माना जाता है. लेकिन हर चीज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती. इसी तरह कुट्टू का आटा भी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए इसे खाने से पहले अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं कि किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए. दिल्ली में जीटीबी हॉस्पिटल में पूर्व डायटिशियन डॉ. अनामिका गौरबताती हैं कि जिन लोगों को एलर्जी की समस्या होती है, उन्हें कुट्टू का आटा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्किन रैश, खुजली या सूजन हो सकती है. जिनका पाचन तंत्र कमजोर है, उनके लिए यह आटा भारी पड़ सकता है और गैस या पेट दर्द की समस्या बढ़ा सकता है. लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को भी इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि कुट्टू ब्लड प्रेशर को और कम कर सकता है. किडनी से जुड़ी समस्या वाले लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो किडनी पर असर डाल सकते हैं. छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी इसे सीमित मात्रा में ही देना चाहिए, ताकि कोई दिक्कत न हो. अगर पहले कभी इसे खाने के बाद परेशानी हुई हो, तो दोबारा सेवन करने से बचना बेहतर होता है. कुट्टू का आटा खाते समय कुछ जरूरी सावधानियां रखना बेहद जरूरी है. इसे हमेशा ताजा और अच्छी क्वालिटी का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि खराब आटा सेहत बिगाड़ सकता है. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए संतुलित मात्रा में ही खाएं. व्रत के दौरान सिर्फ कुट्टू पर निर्भर न रहें, बल्कि फल और अन्य हल्के आहार भी शामिल करें. अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या कोई दवा ले रहे हैं, तो इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है. पहली बार खाने पर थोड़ी मात्रा से शुरुआत करें, ताकि शरीर की प्रतिक्रिया समझ आ सके. सही तरीके से और संतुलन में खाया गया कुट्टू का आटा ही आपके लिए फायदेमंद साबित होता है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

कुट्टू आटाः एक पौष्टिक उपवास विकल्प या संभावित एलर्जी ट्रिगर? | Achira News