Achira News Logo
Achira News

कड़कड़डूमा अदालत के वकीलों ने पुलिस की क्रूरता और भ्रष्टाचार के खिलाफ हड़ताल की

Live Hindustan
कड़कड़डूमा अदालत के वकीलों ने पुलिस की क्रूरता और भ्रष्टाचार के खिलाफ हड़ताल की
Full News
Share:

कड़कड़डूमा कोर्ट की शाहदरा बार एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान वकील न तो भौतिक रूप से और न ही वर्चुअल माध्यम से अदालती कार्यवाही में शामिल होंगे। बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास ने बताया कि हाल ही में गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अधिवक्ता के साथ बेरहमी से मारपीट और लूटपाट की घटना हुई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद गाजीपुर थानाध्यक्ष द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। एसोसिएशन का आरोप है कि थानाध्यक्ष जानबूझकर असली दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही मयूर विहार इलाके में एक अन्य वकील पर हुए जानलेवा हमले के मामले में भी अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अधिवक्ताओं ने पुलिस पर थानों में उनके साथ बदसलूकी करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। इस आक्रोश के चलते आज न केवल कामकाज ठप रहेगा, बल्कि विरोध स्वरूप कोर्ट परिसर में पुलिस अधिकारियों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई है। बार एसोसिएशन ने कोर्ट के सभी न्यायिक अधिकारियों से भी यह अपील की है कि वे हड़ताल को देखते हुए आज किसी भी मामले में कोई विपरीत आदेश पारित न करें।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

कड़कड़डूमा अदालत के वकीलों ने पुलिस की क्रूरता और भ्रष्टाचार के खिलाफ हड़ताल की | Achira News