Achira News Logo
Achira News

कड़वे खीरे की पहचानः खराब गुणवत्ता से बचने के लिए एक गाइड

Zee News Hindi
कड़वे खीरे की पहचानः खराब गुणवत्ता से बचने के लिए एक गाइड
Full News
Share:

Identify Bitter Cucumbers:गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना काफी ज्यादा जरूरी होता है. बाजारों में खीरे की डिमांड तेजी से बढ़ने लग जाती है और ऐसे में आजकल बाजारों में कई दुकानदार जानबूझकर कड़वे खीरे पकड़ा देते हैं, वो आपको उस समय पता नहीं चलता है लेकिन घर आने के बाद पता लगता है. इसका सेवन आप अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए रोजाना कर सकते हैं. ये आपकी थाली की शोभा को बढ़ाने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है. बाजार से लाया गया खीरा स्वाद में कड़वा अगर निकाल जाता है, तो पूरे मुंह का स्वाद बिगाड़ जाता है और फिर उसके बाद कुछ खाने तक का मन नहीं करता है. इसलिए आपको इसकी सही से पहचान करनी बेहद ही जरूरी है. कई लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है, जिस वजह से ये समस्या काफी ज्यादा बढ़ने लगती है. खराब क्वालिटी का खीरा खरीदने से बचने के लिए आप कुछ आसान ट्रिक्स को अपनाकर खीरे की क्वालिटी का अंदाजा सही तरीके से लगा सकते हैं. कड़वाहट से भी बचेंगे और स्वाद भी नहीं बिगाड़ पाएगा. आइए आप भी इस खबर में सही से जान लें. कड़वे खीरे की पहचान कैसे करें? 1. रंग और बनावट अगर आप भी कड़वे खीरे लाकर धोखा खा जाते हैं, तो ये आपको बिल्कुल भी अब नहीं करना है. कड़वे खीरे की पहचान आप रंग और बनावट से आसानी से कर सकते हैं. अगर खीरा बहुत गहरे हरे रंग का होता है, तो वो फ्रेश है और अगर हल्का पीला, सफेद या धब्बेदार है, तो ये ना पका है और अंदर से कड़वा हो सकता है. 2. खीरे को हल्के से दबाकर अगर आप कड़वे खीरे की पहचान उसी समय करना चाहते हैं, तो खीरा सख्त और मजबूत होता है, तो वो सही है अगर नरम या स्पंजी लगे तो ये खराब है और कड़वा भी हो सकता है. 3. खीरे का आकार खीरे का आकार देखकर भी आप आसानी से पता लगा सकते हैं. ज्यादा मोटे और पीले पड़ चुके खीरे कड़वे हो सकते हैं. गहरे हरे रंग और सख्त बनावट वाले खीरे को ही आपको चुनना चाहिए. 4. खुशबू आपको बता दें खुशबू से आप आसानी से पता लगा सकते हैं. खीरे में हल्की फ्रेश तो ये ताजा है अगर अजीब या तेज गंध आती है, तो ये बेकार है और अंदर से कड़वाहट भी हो सकती हैं. 5. हल्का रगड़ें डंठल वाले हिस्से को कट करके आपको इसको रगड़ना है और अगर सफेद झाग आता है, तो आपको समझ लेना है कि अंदर काफी ज्यादा कड़वापन है. जिसे रगड़ने से बाहर निकाला जा सकता है. ये भी पढ़ें:गर्मियों में बिना काटे जानें तरबूज मीठा है या नहीं, खरीदते वक्त अपनाएं ये ट्रिक्स Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Zee News Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

कड़वे खीरे की पहचानः खराब गुणवत्ता से बचने के लिए एक गाइड | Achira News