Achira News Logo
Achira News

केंद्रीय मंत्री अमित शाह शुक्रवार को देहरादून का दौरा करेंगे

Dainik Jagran•
केंद्रीय मंत्री अमित शाह शुक्रवार को देहरादून का दौरा करेंगे
Full News
Share:

राज्य ब्यूरो, देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को देहरादून पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह सुबह 11.50 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.50 बजे रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (प्रेसिडेंट्स कलर) से अलंकृत करेंगे। गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन व पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्योत्सव समारोह में उनकी मौजूदगी प्रदेश के स्थापना दिवस से जुड़े आयोजनों का प्रमुख आकर्षण रहेगी। वहीं, उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान किया जाना पुलिस बल के लिए महत्वपूर्ण सम्मान होगा। इस अलंकरण के माध्यम से पुलिस बल की सेवाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर देहरादून में रूट डायवर्जन, कई मुख्य रास्तों में बदलाव अमित शाह का देहरादून दौरा कल: सुरक्षा का अभेद्य घेरा, ड्रोन प्रतिबंध... ऊंची इमारतों में सघन जांच

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.